Published : Mar 15, 2021, 12:50 PM ISTUpdated : Mar 20, 2021, 11:05 AM IST
मुंबई। फेमस सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Honey Singh) 38 साल के हो गए हैं। 15 मार्च, 1983 को पंजाब के होशियारपुर में पैदा हुए हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। वैसे, हनी सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहे। फिर चाहे, उनकी शादी हो या शराब की लत के चलते रिहैब सेंटर में सालों चला इलाज। वैसे, रील लाइफ में हमेशा गालीगलौच और कॉन्ट्रोवर्शियल सॉन्ग गाने वाली हनी सिंह रियल लाइफ में बेहद संजीदा हैं। कम ही लोग जानते हैं कि उनकी पत्नी शालिनी स्कूल डेज में ही गर्लफ्रेंड बन गई थी और 20 साल तक डेटिंग के बाद दोनों ने शादी की थी।
दरअसल, पंजाब के होशियारपुर में पैदा हुए हनी सिंह का परिवार कई साल पहले दिल्ली आकर बस गया था। यहां पेरेंट्स ने उन्हें गुरु नानक पब्लिक स्कूल में एडमिशन दिलाया और यहीं उनकी मुलाकात दिल्ली की ही रहने वाल शालिनी तलवार से हुई और वो उनकी गर्लफ्रेंड बन गईं।
210
स्कूलिंग पूरी होने के बाद हनी सिंह म्यूजिक की डिग्री के लिए लंदन चले गए। लेकिन दोनों में डिस्टेंस रिलेशनशिप मेंटेन रहा। लंदन से लौटने के बाद ही हनी सिंह और शालिनी ने 23 जनवरी, 2011 को गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से शादी कर ली।
310
हनी सिंह अपनी शादी को लेकर इसलिए चर्चा में रहे क्योंकि उन्होंने काफी टाइम तक शादी की बात छुपा कर रखी थी। ऐसे में जब एक बार शादी की फोटोज वायरल हुईं तब भी उन्होंने शादी से इंकार किया था। हालांकि बाद में एक सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' (2014) में उन्होंने शादी की बात कबूली थी।
410
दरअसल, हनी सिंह का एक अलग ही रूप उनके टीवी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' के शूट पर देखने को मिला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनी सिंह का नया एलबम 'देसी कलाकार' इस शूट के दूसरे दिन रिलीज होना था, जिसे लेकर हनी बहुत परेशान और नर्वस थे। उनकी नर्वसनेस का आलम यह था कि शूट शुरू होने में चार घंटे की देरी हुई। इस दौरान वे फोन पर किसी से बात करते रहे।
510
थोड़ी देर में हनी सिंह अपना बैग उठाकर बाहर चले गए और किसी का इंतजार करने लगे। सभी लोग हैरान थे, लेकिन जैसे ही कार आई और उससे एक लड़की निकली तो सभी समझ गए कि ये और कोई नहीं, उनकी पत्नी शालिनी हैं। शालिनी ने हनी को शांत किया, तब जाकर शूट शुरू हुआ।
610
हर परफॉर्मेंस के बाद शालिनी, हनी को बैकस्टेज ले जाकर उनसे बात करतीं, संयम बरतने को कहतीं और उनका खयाल रखतीं। फाइनली हनी ने अपनी पत्नी को स्टेज पर बुलाया और सबसे उनका परिचय करवाया। यह पहला मौका था, जब हनी ने अपनी पत्नी के बारे में न सिर्फ बात की, बल्कि उन्हें दुनिया के सामने भी लेकर आए। साथ ही ये भी कहा कि आज वे जान पाए हैं कि शालिनी उनके लिए कितनी खास हैं।
710
हनी सिंह ने सनी लियोनी स्टारर फिल्म ‘रागिनी MMS-2’ का सॉन्ग ‘चार बोतल वोदका’ गाया है। फिल्म में उन्होंने न सिर्फ गाना गाया बल्कि सनी लियोनी के साथ जोरदास डांस भी किया है। इस सॉन्ग में हनी-सनी दोनों ही बेहद बोल्ड नजर आए हैं। हनी सिंह का ‘चार बोतल वोदका’ गाना अब भी खूब सुना जाता है।
810
हनी सिंह ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है। आज उनकी सिंगिंग का जादू हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। हनी जहां जाते हैं, छा जाते हैं। वर्तमान में वो किसी एक गाने के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सिंगर भी हैं। साल 2012 में उन्होंने ‘कॉकटेल’ और ‘मस्तान’ के लिए सबसे ज्यादा फीस (70 लाख रुपए) चार्ज की थी।
910
हनी सिंह और विवादों का तो चोली-दामन का साथ रहा है। 2013 में साल के शुरू में ही उन पर आरोप लगे कि उन्होंने ‘मैं हूं बलात्कारी’ गाना गाया है, जिसके खिलाफ लखनऊ में केस भी दर्ज हो गया था और देशभर में उन पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठने लगी थी। हालांकि, बाद में उन्हें जल्द राहत भी मिल गई।
1010
हनी सिंह ने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्की विदेशों में भी अपनी सिंगिंग से अलग पहचान बनाई है। साल 2014 में भी हनी सिंह छाए रहेंगे। उनके दो सॉन्ग ‘ब्लू आइज’ और ‘सनी-सनी’ काफी फेमस हुए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।