मुंबई. प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) की फिल्म धूम 2 (Dhoom 2) की रिलीज को 15 साल पूरे हो गए हैं। ये फिल्म 24 नवंबर, 2006 में रिलीज हुई। बॉक्सऑफस पर सफलता के झंडे गाढ़ने वाली इस फिल्म को 42 करोड़ रुपए के बजट में तैयार किया था और फिल्म ने 151 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai), अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan), उदय चोपड़ा ( Uday Chopra) और बिपाशा बसु (Bipasha Basu) लीड रोल में थे। आपको बता दें कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म के ज्यादातर हिस्सों की शूटिंग ब्राजील में की गई थी। वहीं, ये फिल्म एक और वजह से भी खूब सुर्खियों में रही थी और था ऋतिक-ऐश्वर्या के बीच किस सीन। इस सीन को करने के बाद जहां ऐश्वर्या कानूनी पचड़े में पड़ गई वहीं बच्चन फैमिली भी इस सीन को देखकर आगबबूला हो उठी थी। नीचे पढ़े आखिर क्यों इस सीन को करने के बाद कानूनी पचड़े में पड़ गई थी ऐश्वर्या राय...
फिल्म में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय के बीच कुछ मिनट का किस सीन था। ये पहला मौका था जब ऐश्वर्या राय ने स्क्रीन पर किसिंग सीन दिया था। इसके बाद ये सीन बी- टाउन की सुर्खियों में आ गया था।
210
ऐश्वर्या राय एक इंटरव्यू में बताया था कि वे इस सीन को करने के बाद पचड़े में फंस गई और कई लोगों ने उन्हें लीगल नोटिस तक भेज दिए थे।
310
इतनी नहीं यहीं वो वक्त था जब उनकी और अभिषेक बच्चन की सगाई हो चुकी थी, इसलिए बच्चन फैमिली भी इस सीन को लेकर नाराज थी।
410
ऐश्वर्या ने एक फैशन मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन कुछ सीन्स की वजह से उन्हें क्या कुछ झेलना पड़ा था। उन्होंने कहा था कि वे हॉलीवुड की कई स्क्रिप्ट्स इसलिए मना कर चुकी हैं क्योंकि वे पर्दे पर फिजिकल सीन्स करने में कम्फर्टेबल नहीं थीं।
510
उन्होंने कहा था- मुझे ये भी पता था कि ऑडियन्स भी इसे लेकर कम्फर्टेबल नहीं होगी। फिर सोचा अगर मुझे यह करना ही होगा तो पहले बॉलीवुड में करूं, मैं देखना चाहती थी कि जैसा मैं सोचती हूं क्या वैसा ही है।
610
ऐश्वर्या ने बताया था- फिल्म में मैंने वह एक खास सीन किया था और इसकी वजह से मुझे देश के कई लोगों ने लीगल नोटिस भेज दिया था। लीगल नोटिस में कहा था- आप आइकॉनिक हैं, आप हमारी लड़कियों के लिए उदाहरण हैं। इस सीन से हम कम्फर्टेबल नहीं हैं, आपने ऐसा क्यों किया?
710
ऐश्वर्या राय के लिए स्क्रीन पर लिप लॉक और इंटीमेट सीन्स करना आसान नहीं था। वैसे तो ऐश्वर्या खुद को विवादों से दूर रखने की पूरी कोशिश करती है, लेकिन उस सीन की वजह से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी।
810
खबरों की मानें तो ऋतिक और ऐश्वर्या के इस किसिंग सीन को देखने के बाद अभिषेक बच्चन ने ऋतिक से बात करना बंद कर दिया था, क्योंकि इसी दौरान ऐश और अभिषेक की सगाई भी हुई थी।
910
इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें बच्चन फैमिली ने पूरी कोशिश की कि फिल्म से इस सीन को हटवाने की लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। फिल्म में ऐश को काफी बोल्ड और ग्लैमरस दिखाया गया था।
1010
बात ऐश्वर्या के वर्कफ्रंट की करें तो फिलहाल उनके पास किसी भी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर नहीं है। लेकिन वे एक साउथ फिल्म की शूटिंग कर रही है। बात ऋतिक की करें तो वे फाइटर, विक्रम वेधा रीमेक, इंशाअल्लाह, कृष 4 और रामायण जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।