लॉकडाउन के बीच अपनी एक्स बहू के घर लौटने पर बोले ऋतिक के पापा, कही इमोशनल बात

Published : Apr 01, 2020, 09:41 AM IST

मुंबई. ऋतिक रोशन और सुजैन खान इन दिनों कोरोना और लॉकडाउन के बीच अपने दोनों बेटों के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। सरकार के लॉकडाउन की घोषणा करने के बाद ही ऋतिक की एक्स वाइफ घर बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए एक्टर के घर चली आई थीं, जिसके बाद ऋतिक ने उनकी तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इस बात की जानकारी दी थी। ऐसे में अब एक्ट्रेस के ससुर राकेश रोशन का भी रिएक्शन सामने आया है। 

PREV
17
लॉकडाउन के बीच अपनी एक्स बहू के घर लौटने पर बोले ऋतिक के पापा, कही इमोशनल बात
राकेश रोशन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्स बहू के घर लौटने पर बात की और कहा 'मुश्किल समय में दुनिया को एक साथ और सपोर्टिव बनना होगा।'
27
राकेश रोशन से पहले ऋतिक ने सुजैन की तारीफ करते हुए एक खास पोस्ट शेयर की थी। साथ ही सुजैन की एक तस्वीर भी साझा की थी।
37
इसी पोस्ट में ऋतिक ने बताया कि सुजैन अपने बच्चों के लिए कुछ समय के लिए घर लौट आई हैं, ताकि वो इस अनिश्चित समय में उनके बच्चे और अपने माता-पिता में से किसी से दूर न हों।
47
ऋतिक ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि ऐसे समय में अपने बच्चों से अलग होने के बारे में सोचना, ये एक माता-पिता के रूप में अकल्पनीय है, जब देश लॉकडाउन के दौर से गुजर रहा हो।
57
ऐसे में सुजैन ने अपने घर से अस्थायी रूप से बाहर आने का निर्णय लिया है, ताकि हमारे दोनों बच्चें हम में से किसी से भी दूरियां महसूस न करें।
67
बता दें, ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने साल 2000 में शादी की थी। शादी के 13 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था।
77
ऋतिक और सुजैन खान के तलाक की वजह कंगना रनोट को माना जाता है। कहा जाता है कि कंगना और ऋतिक एक-दूसरे के काफी नजदीक आ गए थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories