जिस मुस्लिम देश में हो रहा हिजाब का विरोध, देखें वहां की 8 सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस की PHOTOS

Published : Jul 14, 2022, 02:10 PM ISTUpdated : Jul 15, 2022, 11:18 AM IST

Iran Beautiful Actress: ईरान में महिलाएं हिजाब के विरोध में सड़कों पर उतर आई हैं। यहां की महिलाएं अब हिजाब हटाकर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। पूरे ईरान में इन दिनों एंटी हिजाब कैम्पेन चलाया जा रहा है। इसके तहत ईरानी महिलाएं इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के सख्त हिजाब नियमों को तोड़ रही हैं। हालांकि, ईरान में इसको लेकर हंगामा भी मचा गया है। बता दें कि ईरान में 1979 के बाद से लागू शरिया कानून के तहत औरतों का हिजाब और बुर्के में रहना जरूरी शर्तों में से एक है। लेकिन अब वहां की औरतों ने इसे हटाने का फैसला कर लिया है। वैसे, तमाम पाबंदियों के बाद भी ईरान का सिनेमा और वहां की एक्ट्रेस दुनियाभर में मशहूर है। यहां की कई एक्ट्रेस और मॉडल्स विदेशों में भी नाम कमा चुकी हैं। जानते हैं ईरान की 10 सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस के बारे में।

PREV
18
जिस मुस्लिम देश में हो रहा हिजाब का विरोध, देखें वहां की 8 सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस की PHOTOS

एलनाज नौरोजी : 
नेटफ्लिक्स के फेमस शो सेक्रेड गेम्स Sacred Games में जमीला का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ईरान की रहने वाली हैं। ईरान की सबसे हॉट एक्ट्रेस में शुमार एलनाज नौरोजी (Elnaaz Norouzi) अपने खूबसूरत फिगर और अदाओं के लिए जानी जाती हैं। एलनाज नौरोजी दिल से भी बेहद खूबसूरत हैं। कुछ साल पहले उन्होंने गरीब बच्चों को अपने कपड़े दान किए थे। 

28

महालघा जबेरी : 
ईरानी मॉडल और एक्ट्रेस महालघा जबेरी की शक्ल काफी हद तक ऐश्वर्या रॉय से मिलती है। यही वजह है कि उन्हें ईरान की ऐश्वर्या भी कहा जाता है। महलाघा का जन्म 17 जून, 1989 को ईरान के इस्फहान शहर में हुआ था। महालघा का जन्म ईरान में हुआ लेकिन मॉडलिंग करियर के कारण वे अब अमेरिका के सैन डिएगो में रहती हैं। महालघा के इंस्टाग्राम पर 4.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

38

गोलशिफ्तेह फरहानी : 
गोलशिफ्तेह फरहानी का जन्म 10 जुलाई, 1983 को तेहरान में हुआ था। उन्होंने महज 6 साल की उम्र में थिएटर में एक्टिंग शुरू कर दी थी। 14 साल की उम्र में 1998 में उन्होंने पहली फिल्म द पीयर ट्री में काम किया। फरहानी अब तक 15 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने हाफ मून, म्यूजिक मैन, पुअर्स एम फॉर मदर, बॉडी ऑफ लाइज, अबाउट एली और सिल्वर बियर और ट्रिबेका जैसी फिल्मों में काम किया है। 

48

नाजनीन बोनियादी : 
नाजनीन बोनियादी का जन्म 22 मई, 1980 को तेहरान में हुआ था। उन्होंने एमी और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने वाले सीरियल होमलैंड (2011) के सीजन तीन और चार में सीआईए एनालिस्ट फरा शेराजी का रोल प्ले किया। मुंबई के ताज होटल पर हुए आतंकी हमले पर बनी फिल्म होटल मुंबई में नाजनीन काम कर चुकी हैं। इसमें उनके साथ स्लमडॉग मिलयनेयर में काम कर चुके देव पटेल भी हैं। 

58

लीला हटामी : 
ईरान की मशहूर एक्ट्रेस लीला हटामी का जन्म 1 अक्टूबर, 1973 को ईरान में हुआ था। 49 साल की उम्र में भी लीाल खूबसूरती के मामले में यंग एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। उन्हें ऑस्कर विनिंग मूवी ‘ए सेपरेशन’ में बेहतरीन रोल के लिए जाना जाता है। लीला हटामी ने 2014 में हुए कान फिल्म महोत्सव के दौरान प्रेसिडेंट के गाल पर किस किया था। लीला हटामी की इस हरकत पर इस्लामिक गणतंत्र वाले ईरान में कई लोग नाराज हो गए थे। बाद में उन्होंने इसके लिए माफी मांगी थी।  

68

सारा शाही : 
सारा शाही ईरानी पिता और स्पेनिश-ईरानी मूल की मां की संतान हैं। उनका जन्म 10 जनवरी, 1980 को टेक्सास के यूलेस में हुआ था। सारा शाही ने कई ब्यूटी कॉम्पिटीशन भी जीते हैं। सारा ने 1997 में मिस फोर्ट वर्थ यूएसए पेजेंट में पहला स्थान हासिल किया था। वह डलास काउबॉय चीयरलीडर्स में शामिल हुई और 1999-2000 टीम का हिस्सा थी। वह उनके 2000 कैलेंडर के कवर पर भी दिखाई दीं। सारा ने सुपरनेचरल, डॉसन क्रीक, द एल वर्ल्ड जैसी फिल्मों में काम किया है। 

78

मरजन निशात : 
मरजन निशात का जन्म 10 अक्टूबर 1975 को ईरान के तेहरान में हुआ था। मरजन निशात को फिल्म रोबोकॉप (2014), अल्फी (2004) और द बुक ऑफ हेनरी (2017) के लिए जाना जाता है। मरजन ने थिएटर में दो अलग-अलग रोल करने के लिए सैम नॉर्किन ड्रामा डेस्क अवार्ड 2022 जीता है। 

88

बहर सूमेख : 
बहार सूमेख का जन्म 30 मार्च, 1975 को ईरान की राजधानी तेहरान में एक फारसी यहूदी परिवार में हुआ था। वह मनीजेह और हामिद सूमख की बेटी हैं, जो एक वुमन फैशन कंपनी के मालिक थे। ईरानी क्रांति के बाद उनका परिवार 1979 में लॉस एंजिलिस चला गया। बहर ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से एन्वायर्नमेंट में स्टडी की है। बहर ने एक्टिंग की शुरुआत 27 साल की उम्र में टीवी सीरियल से की। बहर ने क्रैश, सीरियाना, सॉ-3 जैसी फिल्मों में काम किया है। 

ये भी देखें : 

ऐश्वर्या राय की तरह दिखती है ये मॉडल, कद-काठी से स्टाइल तक सबकुछ मिलता है बच्चन बहू से

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories