Published : Jul 14, 2022, 11:47 AM ISTUpdated : Jul 14, 2022, 11:52 AM IST
Bollywood Celebs Pets: कुछ दिनों पहले लखनऊ में 80 साल की एक महिला पर उसके पेट डॉग पिटबुल ने हमला कर दिया। पिटबुल ने उस महिला को इतनी बुरी तरह से नोंचा कि उसकी मौत हो गई। बता दें कि देश में कई डॉग लवर्स हैं, जो अपनी सुरक्षा या फिर शौक के लिए इन्हें पालते हैं। हालांकि, कई बार ये पालतू जानवर ही उनकी जान के लिए खतरा बन जाते हैं। वैसे, आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी पेट्स के शौकीन हैं। सलमान खान से लेकर अमिताभ बच्चन, श्रद्धा कपूर और सनी लियोनी तक कई सेलेब्स के पास डॉग्स हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं सेलेब्स के पेट्स के बारे में।
दिशा पाटनी :
दिशा पाटनी अक्सर अपने डॉग्स के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। दिशा पाटनी के पास 4 पेट्स हैं, जिसमें से दो डॉग्स बेला-गोकू और दो कैट्स जैस्मीन और कीटी है। दिशा पाटनी आखिरी बार फिल्म राधे में नजर आई थीं। वो जल्द ही एक विलेन रिटर्न्स में दिखने वाली हैं।
210
सलमान खान :
सलमान खान एनिमल लवर हैं। उन्होंने अपने घर में डॉग्स के अलावा घोड़े भी पाल रखे हैं, जिनके साथ अक्सर उनकी तस्वीरें आती हैं। सलमान खान के पास फिलहाल मोगली (लैब्राडोर रेटरिएवेर), वीर (डॉग डे बोर्डियॉक्स) और सैंडी (सेंट बर्नार्ड) डॉग्स हैं।
310
श्रद्धा कपूर :
शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर के पास एक डॉग है, जिसके साथ वे अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। श्रद्धा कपूर ने अपने पेट का नाम शायलो (Shyloh) रखा है। श्रद्धा कपूर ने कुछ साल पहले अपने डॉग का 10th बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था।
410
कृति सेनन :
कृति सेनन अक्सर अपने डॉग डिस्को के साथ फोटोज शेयर करती नजर आती हैं। यह डॉग Bichon Frise नस्ल का है। कुछ साल पहले कृति सेनन ने लॅब्राडूडल प्रजाति के एक पेट को अडॉप्ट किया था, जिसका नाम उन्होंने फोबे रखा है।
510
अजय देवगन :
अजय देवगन के पास दो जर्मन शेफर्ड प्रजाति के पेट्स हैं। इनके नाम कोको और कोकी हैं। बता दें कि अजय देवगन आखिरी बार फिल्म 'रनवे 34' में नजर आए थे। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन और रकुलप्रीत भी थे।
610
अमिताभ बच्चन :
अमिताभ बच्चन बचपन से ही डॉग लवर रहे हैं। उन्होंने ग्रेट डेन प्रजाति का पेट्स रखा है, जिसका नाम शनौक (Shanauk) है। बता दें कि अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। वो आखिरी बार रनवे 34 में दिखे थे।
710
जॉन अब्राहम-ऋतिक रोशन :
जॉन अब्राहम को डॉग्स से बहुत प्यार है। उन्होंने अपने घर में तीन डॉग पाल रखे हैं, जिनके नाम मून, उंडी और लोलो हैं। वहीं ऋतिक रोशन के पास भी एक डॉग है, जिसका नाम जैन (Zane) है।
810
सनी लियोनी :
सनी लियोनी भी डॉग लवर हैं। सनी लियोनी के डॉग्स के नाम लिलु और कूपर हैं। सनी अक्सर अपने पेट्स के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। सनी लियोनी जल्द ही वीरमादेवी, रंगीला, ओ माय घोस्ट और हेलन जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।
910
बिपाशा बसु :
बिपाशा बसु भी एनिमल लवर हैं। बिपाशा के पास चिहुआहुआ प्रजाति का एक पेट है, जिसका नाम पोस्तो (Poshto) है। बता दें कि बिपाशा 2015 के बाद फिल्मों में नजर नहीं आईं। वो आखिर बार फिल्म अलोन में दिखी थीं।
1010
फरहान अख्तर :
फरहान अख्तर भी डॉग लवर हैं। वो अक्सर अपने पेट डॉग्स के साथ खूबसूरत फोटोज शेयर करते नजर आते हैं। बता दें कि फरहान के पास दो डॉग्स हैं, जिनके नाम टायसन और जिम हैं।