जयपुर में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां खतरनाक कुत्ते पिटगुल ने  घर के बाहर खेल रहे 9 साल की बच्चे को काट लिया। उसके गाल को पूरा नोंच डाला। हालांकि समय रहते लोगों ने किसी तरह बच्चे को कुत्ते से छुड़ाया। नहीं तो पता नहीं क्या होता।

जयपुर, राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां कुत्ते की खूंखार ब्रीड माने जाने वाले पिटगुल एक 9 साल के बच्चे पर टूट पड़ा। इस खतरनाक डॉग ने अपने दांत से बच्चे का चेहरे को नोंच डाला। जब तक लोगों ने बच्चे को बचाया तब तक वह उसका गाल खा चुका था। घायल बच्चे के पिता ने अपने पड़ोसी के इस कुत्ते के हमले के बाद डॉग मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिता ने बताया कैसे आंतकी कुत्ते ने उनके बच्चे को काटा
दरअसल, यह पूरा मामला रामगंज थाने इलाके का है। जहां खालसा कॉलोनी निवासी मनजीत सिंह ने थाने में मामला दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि उनके पड़ोसी ने बालकिशन सहानी ने पिटबुल नस्ल का श्वान पाल रखा है। उनका 9 साल का बेटा घर के बाहर खेल रहा था, तभी श्वान ने उस पर हमला कर दिया और उसके गाल पर काट खाया। जिससे उसकी चोट आई हैं। 

खौफ इतना कि बच्चे घरों में कैद
मनजीत ने पुलिस को बताया कि पिटबुल श्वान के काटने से कॉलोनी में डर है। पिटबुल नस्ल का श्वान प्रतिबंधित है उसके बाद भी उसे पाल रखा है। कई बार मना करने के बाद वह श्वान को कॉलोनी में खुले आम घुमाते है। जहां यह बच्चों पर हमला करने पर उतारू हो जाता हैं। पीड़िता का कहना है कि पहले भी डॉग ने बच्चों को काट लिया था। इसके आंतक के चलते बच्चे खेलने के लिए बाहर नहीं निकलते हैं।

पिटबुल ने पहले भी 12 साल के बच्चे को किया था लहूलुहान
वैशाली नगर में खतरनाक पिटबुल डॉग ने 12 साल के बच्चे को काट लिया था। बच्चा घर में ही बहन के साथ था। जंजीर तोड़ कर पिटबुल डॉग ने कमरे में जाकर हमला किया था। बच्चा 20 दिन से अधिक अस्पताल में भर्ती रहा था। उसके चेहरे की सर्जरी की गई थी। पिटबुल डॉग को भी नगर निगम ने 5 दिनों तक निगरानी में रखा था।