Published : Apr 29, 2020, 04:31 PM ISTUpdated : May 01, 2020, 12:06 PM IST
मुंबई.एक्टर इरफान खान का 53 की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। कोलन इंफेक्शन की वजह से इरफान को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में एडमिट कराया गया था। इरफान की बॉडी को वर्सोवा वाले कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। लॉकडाउन के चलते कब्रिस्तान में गिने चुने लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति मिली। पिता को अंतिम विदाई देने दोनों बेटे अयान और बाबिल कब्रिस्तान पहुंचे। बता दें कि कि वे पिछले 2 साल से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर बीमारी से पीड़ित थे।
वर्सोवा के कब्रिस्तान में इरफान खान को गिने चुने लोगों की मौजूदगी में दफनाया गया।
210
इरफान खान की बॉडी को एम्बुलेंस से कब्रिस्तान ले जाया गया और दोनों बेटे कार से पहुंचे।
310
पुलिस के कड़े पहरे के बीच इरफान खान को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
410
पिता को अंतिम विदाई देने दोनों बेटे आंखों में आंसू और मुंह पर मास्क लगाकर कब्रिस्तान पहुंचे।
510
एक्टर को अंतिम विदाई देने मुंह पर मास्क लगाकर पहुंचे सिंगर मीका सिंह।
610
डायरेक्टर विशाल भारद्वाज लॉकडाउन के बावजूद दोस्त इरफान को अंतिम विदाई देने कब्रिस्तान पहुंचे।
710
अस्पताल के बाहर रिश्तेदारों और फ्रेंड्स की भीड़।
810
दोनों बेटे आयन और बाबिल अस्पताल से कब्रिस्तान के लिए जाते हुए।
910
रिश्तेदार के साथ दिखी इरफान खान की पत्नी सुतापा।
1010
मीडिया फोटोग्राफर्स और रिपोर्ट्स को कब्रिस्तान से करीब 400 मीटर की दूरी पर खड़े होने की इजाजत मिली है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।