व्हीलचेयर पर बैठे इरफान खान ने छुपाया चेहरा, फैन्स ने अनजाने डर की वजह से जताई चिंता : PHOTOS

Published : Sep 14, 2019, 05:50 PM ISTUpdated : Sep 14, 2019, 05:53 PM IST

मुंबई। बीमारी के बाद लंबे समय से लंदन में रह रहे इरफान खान शुक्रवार रात को भारत लौट आए। इरफान खान मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर नजर आए। इरफान को देखते ही वहां मौजूद मीडिया फोटोग्राफर्स ने इरफान की फोटो खींचना शुरू कर दी। इससे बचने के लिए इरफान अपना चेहरा छुपाते दिखे। इस दौरान इरफान ने ब्लू जीन्स, व्हाइट शर्ट और ब्लैक जैकेट पहनी हुई थी।  

PREV
15
व्हीलचेयर पर बैठे इरफान खान ने छुपाया चेहरा, फैन्स ने अनजाने डर की वजह से जताई चिंता : PHOTOS
इरफान को व्हीलचेयर पर देख टेंशन में हैं फैन्स : इरफान खान को व्हीलचेयर पर देख उनके फैन्स काफी टेंशन में हैं। यहां तक कि फैन्स ने मीडिया द्वारा उनकी फोटो खींचने पर भी नाराजगी जाहिर की। सोशल मीडिया पर इरफान खान के एक वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा- "मीडिया को इरफान के फोटो नहीं खींचने चाहिए, अगर वो अपनी हेल्थ को लेकर कम्फर्टेबल नहीं हैं। उन्हें कुछ तो प्राइवेसी दो।" वहीं एक और यूजर ने लिखा- ''कम कसे कम इंसानियत के लिए उस शख्स को अकेला छोड़ दो।''
25
डेढ़ साल पहले इलाज कराने लंदन गए थे इरफान : इरफान खान मार्च, 2018 में न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज कराने लंदन गए थे। वहां वे करीब 10 महीने तक रहे और ठीक होने के बाद अप्रैल 2019 में भारत लौटे थे। इंडिया लौटने के बाद इरफान ने अपनी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग राजस्थान में शुरू की थी। इसके बाद फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए लंदन चले गए थे।
35
क्या है न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर : एंडोक्राइन ट्यूमर शरीर की उन कोशिकाओं में होता है, जो एंडोक्राइन हार्मोन रिलीज करती हैं। इन्हीं कोशिकाओं के अनियंत्रित बढ़ने से यह ट्यूमर का रूप ले लेता है। इसके कई ग्रेड होते हैं। ग्रेड एक और दो नॉर्मल हैं। वहीं, ग्रेड 3 सबसे खतरनाक है। इस ग्रेड में ये कैंसर का रूप ले लेता है। यदि ग्रेड 3 का ट्यूमर है तो इसके लिए कीमोथेरेपी दी जाती है। ये ट्यूमर सिर्फ दिमाग ही नहीं बल्कि फेफड़े, पेट, पेनक्रियाज और आंतों में भी हो सकता है।
45
सलाम बॉम्बे से इरफान ने किया था डेब्यू : 7 जनवरी, 1967 को जयपुर में पैदा हुए इरफान नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पासआउट हैं। इरफान अपने सहज अभिनय के लिए जाने जाते हैं। 1988 में मीरा नायर की फिल्म सलाम बॉम्बे से उन्होंने फिल्मों में डेब्यू किया। फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट हुई थी।
55
पद्मश्री और नेशनल अवॉर्ड पा चुके हैं इरफान : इरफान की कुछ खास फिल्मों में हासिल, मकबूल, लाइफ इन मेट्रो, न्यूयॉर्क, द नेमसेक, लाइफ ऑफ पई, साहब, बीवी और गैंगस्टर 2 और पान सिंह तोमर हैं। 2011 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2012 में उन्हें पान सिंह तोमर के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories