Published : Aug 06, 2022, 01:19 PM ISTUpdated : Aug 12, 2022, 05:59 PM IST
Isha Ambani Stunning Look: देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) के ससुराल पक्ष में हाल ही में शादी हुई। इस शादी में मुकेश और नीता ने भी शिरकत की। दरअसल, ये शादी ईशा अंबानी के देवर की थी, जिसमें सारी महफिल ईशा लूट ले गईं। इस दौरान ईशा का ड्रेसिंग सेंस चर्चा में रहा। वो ग्रे कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बेटी के ससुराल में यूं नजर आए मुकेश अंबानी..
बता दें कि मुकेश अंबानी के दामाद आनंद पीरामल के ममेरे भाई आदित्य शाह ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रज्ञा साबू से शादी की। आदित्य और प्रज्ञा की शादी में दोनों परिवार के करीबी लोगों के साथ ही पीरामल और अंबानी परिवार भी पहुंचा।
28
इस शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अपनी बेटी ईशा के ससुराल में होने वाली शादी में मुकेश अंबानी भी पहुंचे। हालांकि, पूरी शादी में अगर कोई छाया रहा तो वो हैं मुकेश की बेटी ईशा अंबानी।
38
पीरामल खानदान की बहू बन चुकीं ईशा अपने सास-ससुर के साथ शादी में पहुंची थीं। इस दौरान उनका एलीगेंट लुक ने हर किसी का दिल जीत लिया। शादी के दौरान ईशा अपने पति के साथ कई रस्में निभाती नजर आईं।
48
देवर आदित्य शाही की शादी में ईशा अंबानी ने डार्क ग्रे कलर कॉम्बिनेशन वाला लहंगा पहना। ये थ्री पीस सेपरेट लहंगा था, जिसमें मोनोटोन पैटर्न वाली चोली के साथ मैचिंग दुपट्टा और ए-लाइन स्कर्ट भी थी। इस लुक में ईशा अंबानी ने पूरी महफिल लूट ली।
58
देवर की शादी में ईशा अंबानी ने जो लहंगा पहना, उसका बेस हेवी एम्ब्रॉयडरी वाला था। रखा था, जिसमें फूल-पत्ती के जियोमेट्रिकल डिजाइन बने हुए थे। इस लहंगे को जरी-जरदोजी के साथ ही गोल्डन सीक्वेंस से सजाया गया था। इस लहंगे की वजह से ईशा अंबानी शाइनी और शिमरी लुक में नजर आईं।
68
ईशा अंबानी ने अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए हेवी ज्वैलरी पहनी थी। उन्होंने नेकपीस, मैचिंग ईयररिंग्स और मांग टीका पहना था। इसके अलावा उनके हाथों में सोने के कंगन चार चांद लगा रहे थे।
78
मेकअप की बात करें तो ईशा अंबानी ने न्यूड टोन फाउंडेशन के साथ आइशैडो, बेसिक लाइनर, स्मोकी आईज, डार्क लिपस्टिक वाला मेकअप किया था। बता दें कि ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर, 2018 को पीरामल ग्रुप के आनंद पीरामल से हुई।
88
ईशा अंबानी का जन्म 23 अक्टूबर, 1991 को मुंबई में हुआ था। ईशा भी अपनी मां नीता अंबानी की तरह ही बेहद खूबसूरत हैं। ईशा फिलहाल रिलायंस रिटेल की डायरेक्टर हैं। शादी के बाद ईशा अंबानी को उनके ससुर अजय पीरामल ने एक शानदार बंगला गिफ्ट किया था, जिसकी कीमत 450 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।