Published : May 10, 2020, 08:55 PM ISTUpdated : May 13, 2020, 12:21 PM IST
मुंबई। 90 के दशक में आई सुपरहिट फिल्म 'जान तेरे नाम' (1992) की हीरोइन रहीं फरहीन लंबे समय से बॉलीवुड से गायब हैं। इस फिल्म के बाद फरहीन 1994 में आई मूवी 'नजर के सामने' में अक्षय के साथ रोमांस करती दिखी थीं। वैसे, इससे पहले वो फिल्म 'सैनिक' में अक्षय की बहन भी बनी थीं। हालांकि 1997 में उन्होंने टीम इंडिया के क्रिकेटर रहे मनोज प्रभाकर से गुपचुप तरीके से शादी कर ली और अचानक बॉलीवुड छोड़ दिल्ली जा बसीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'जान तेरे नाम' के डायरेक्टर दीपक बलराज विज ने उन्हें इसी फिल्म के सीक्वल के लिए अप्रोच किया था लेकिन फरहीन ने फिल्म में यह कहते हुए काम करने से मना कर दिया कि वो मां का रोल नहीं करना चाहतीं।
210
1973 में चेन्नई की एक तमिल मुस्लिम फैमिली में जन्मीं फरहीन फिलहाल अपने दो बच्चों राहिल और मानवंश की परवरिश कर रही हैं। इसके अलावा मनोज प्रभाकर की पहली पत्नी संध्या से भी एक बेटा रोहन है।
310
फरहीन के पति मनोज की पहली शादी 1986 में संध्या के साथ हुई थी। इसके बाद संध्या से अलग होकर मनोज फरहीन के साथ लिव-इन में रहने लगे थे। मनोज प्रभाकर और संध्या की शादी टूटने की वजह भी फरहीन ही थीं। दरअसल, उन दिनों यह खबरें भी थीं कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है।
410
2013 में मनोज प्रभाकर की पहली पत्नी संध्या ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मनोज शादी के बिना ही 6 साल तक फरहीन के साथ एक ही घर में रहते थे। इसके साथ ही उन्होंने मनोज पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया था।
510
फरहीन का चेहरा माधुरी दीक्षित से काफी मिलता था। यही वजह थी कि उनकी फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ी थी। हालांकि शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की वजह से उनके फैन काफी निराश हुए थे।
610
फरहीन फिलहाल दिल्ली में एक सफल बिजनेसवुमन हैं। उनका हर्बल स्किन केयर प्रोडक्ट्स का बिजनेस है। वह 'नेचुरेंस हर्बल्स' नामक कंपनी की डायरेक्टर हैं।
710
यह कंपनी उन्होंने पति मनोज प्रभाकर के साथ मिलकर शुरू की थी। पिछले 18 सालों से फरहीन यह बिजनेस संभाल रही हैं। कंपनी का टर्न ओवर करोड़ों में है।
810
1993 में आई फिल्म 'सैनिक' में फरहीन ने अक्षय कुमार की बहन का रोल किया था। खास बात यह है कि यह फिल्म 'नजर के सामने' (1994) से पहले रिलीज हुई थी। यानी फरहीन पहले अक्षय की ऑनस्क्रीन बहन बनीं और बाद में उन्हीं के साथ रोमांस करती नजर आईं।
910
1992 में आई फरहीन की डेब्यू फिल्म सुपरहिट रही, जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ की फिल्मों के भी ऑफर मिलने लगे। इसी साल उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'हल्ली मेश्त्रू' में काम किया। इसके बाद उनकी एक तमिल फिल्म 1993 में 'कलईगनन' रिलीज हुई।
1010
इसके बाद फरहीन ने 1993 में बॉलीवुड मूवी 'आग का तूफान', 'दिल की बाजी', 'सैनिक' और 'तहकीकात' में काम किया। 1994 में उन्होंने फौज, नजर के सामने, अमानत और साजन का घर जैसी फिल्मों में काम किया। फरहीन आखिरी बार 1994 में आई फिल्म 'साजन का घर' में नजर आई थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।