मुंबई. दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने शुक्रवार 6 मार्च को अपना 23वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया के साथ भी केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान की एक्ट्रेस की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। इसमें वो एक नहीं बल्कि तीन-तीन बर्थडे केक काटती हुई नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटोज में से एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि जाह्नवी केक काटने से पहले आसमान की ओर देखकर मम्मी श्रीदेवी को याद कर रही हैं।
28
जाह्नवी ही नहीं बल्कि श्रीदेवी का पूरा परिवार उन्हें याद करता हैं। बोनी कपूर और अक्सर इवेंट्स और फंक्शन्स में इमोशनल होता देखा गया है।
38
एक्ट्रेस मम्मी को हर बर्थडे पर मिस करती हैं। इस बार भी उन्होंने श्रीदेवी को काफी मिस किया और कहा कि 'काश आप मेरे साथ होती।'
48
बहरहाल, जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में 2018 में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म 'धड़क' थी। इसमें वो ईशान खट्टर के अपोजिट लीड रोल प्ले करती हुई नजर आई थीं।
58
इसके बाद से जाह्नवी की एक भी फिल्म नहीं रिलीज हुई। हालांकि, हाल ही में उनकी वेबसीरीज 'घोस्ट स्टोरीज' सोशल प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई थी।
68
एक्ट्रेस के पास कई फिल्में हैं। 2020 में उनकी कई मूवीज रिलीज होंगी। इस लिस्ट में कारगिल गर्ल गुंजन सक्सेना की बायोपिक और 'रूही अफसाना' है। इसके अलावा उनके पास करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' भी है।
78
जाह्नवी कपूर फिल्म 'रूही अफसाना' में राजकुमार राव के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। ऐसे में देखना ये होगा कि इनके साथ एक्ट्रेस जोड़ी जमा पाती हैं या नहीं।
88
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।