मुंबई. गुजरे जमाने की एक्ट्रेस जया बच्चन (Jaya Bachchan) 73 साल की हो गई है। जया का जन्म 9 अप्रैल, 1948 को जबलपुर, मप्र में हुआ था। कई यादगार फिल्मों में काम कर चुकी जया भले ही आज फिल्मों से दूर हों, लेकिन एक वक्त था जब वो पूरे डेडिकेशन के साथ फिल्मों में काम करती थीं। जया ने 1971 में आई फिल्म गुड्डी से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1973 में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से शादी की। शादी के कुछ सालों बाद ही रेखा ( Rekha) और अमिताभ के अफेयर की खबरें सुर्खियों में आने लगी थीं। हालांकि, जया ने कभी भी इन अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया जब उनके सब्र का बांध टूटा और उन्हें एक सख्त कदम उठाना पड़ा।
कहा जाता है कि 1976 में आई फिल्म 'दो अनजाने' की शूटिंग के दौरान अमिताभ और रेखा करीब आए थे। रेखा और अमिताभ के अफेयर के किस्से बी-टाउन की सुर्खियों बने। हालांकि, दोनों के प्यार के चर्चे जब जया तक पहुंचे तो उन्होंने एक दिन रेखा को डिनर पर बुलाया, जिसने सबकुछ बदल कर रख दिया।
210
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक दिन जब अमिताभ शूटिंग के लिए मुंबई से बाहर गए थे तो मौका देखकर जया ने रेखा को डिनर पर बुलाया। जया ने रेखा को फोन किया। हालांकि, जया का फोन रिसीव करते समय रेखा सोच रही थीं कि कहीं वो उन पर नाराज न हों या कुछ भला-बुरा न कहें। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। जया ने बेहद सादगी से रेखा को डिनर करने के लिए घर बुलाया।
310
जया का इनवीटेशन मिलने के बाद रेखा ने सोचा कि ऐसा न हो कि जया उन्हें घर बुलाकर बेइज्जत करें। ये सब सोचते हुए रेखा जया के घर डरते-डरते डिनर पर पहुंचीं। जया ने रेखा का स्वागत किया। उनसे ढेर सारी बातें की। लेकिन अमिताभ का जिक्र इस बीच कहीं नहीं हुआ।
410
जब रेखा लौटने लगीं तो जया उन्हें बाहर तक छोड़ने भी आईं। यही वो पल था जब सबकुछ बदल गया। जया ने दरवाजे पर रेखा को कहा, 'चाहे कुछ भी हो जाए पर मैं अमित को नहीं छोड़ूंगी'। जया की ये बात सुनकर रेखा सन्न रह गई थीं।
510
जया और रेखा के साथ डिनर करने की खबर अगले दिन मीडिया की सुर्खियां बना। हालांकि, इस दौरान न तो जया और न ही रेखा ने कुछ कहा। अमिताभ को भी इस बारे में पता चल गया था। इसके बाद उन्होंने रेखा से दूरी बना ली थी। क्योंकि उन्हें पता चल गया था कि जया, उनके और रेखा के बारे में जान गई है।
610
यासिर उस्मान की किताब 'रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी' के मुताबिक, 'दो अनजाने' की शूटिंग के दौरान रेखा सेट पर टाइम से नहीं आती थीं। कई बार वो शूटिंग में सीरियस नहीं रहती थीं। ये सब देखकर अमिताभ बच्चन ने एक बार रेखा को सलाह दी कि आप समय पर आएं और सीरियसली फिल्म करें। बस, अमिताभ की ये बात रेखा को इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने सेट पर न सिर्फ टाइम से आना शुरू किया, बल्कि शूटिंग में सीरियसली की। इसी के बाद रेखा, अमिताभ की तरफ अट्रैक्ट होने लगी थीं।
710
बता दें कि 1981 में आई फिल्म सिलसिला में आखिरी बार रेखा और अमिताभ साथ स्क्रीन पर नजर आए थे।
810
बता दें कि जया ने 1971 में आई फिल्म गुड्डी से अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने 50 साल के करियर में जया ने कई हिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने उपहार, जवानी दीवानी, परिचय, पिया का घर, समाधी, कोशिश, शोर, जंजीर, मिली, चुपके-चुपके, शोले, नौकर, सिलसिला, कभी खुशी कभी गम, कल हो ना हो जैसी फिल्मों में काम किया है।
910
1973 में अमिताभ बच्चन के साथ शादी करने बाद जया ने फिल्मों में काम करना कम कर दिया था। इसके बाद इस वक्त ऐसा भी आया जब उन्होंने एक्टिंग करना ही छोड़ दिया था। 1981 में आई फिल्म सिलसिला के बाद वे 1998 में हजार चौरासी की मां फिल्म में नजर आई थी।
1010
जया और रेखा जहां लंबे से फिल्मों से दूर है वहीं अमिताभ बच्चन अभी भी फिल्मों में एक्टिव है। उनकी अपकमिंग फिल्म झूंड, चेहरे, ब्रह्मास्त्र, तेरा यार हूं मैं, आंखें 2, मईडे हैं। फिलहाल अमिताभ, अजय देवगन के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म मई डे की शूटिंग में बिजी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।