20 साल तक Jeetendra ने चॉल में गुजारी जिंदगी, 5 साल तक स्ट्रगल करने के बाद मिला था बॉलीवुड में ब्रेक

Published : Apr 07, 2021, 10:30 AM IST

मुंबई. गुजरे जमाने के सुपरस्टार जितेंद्र (Jeetendra) 79 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 7 अप्रैल, 1942 को पंजाब में हुआ था। जितेंद्र का असली नाम रवि कपूर है। उन्होंने 22 की उम्र में फिल्म 'गीत गाया पत्थरों ने' से बतौर एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले जितेंद्र के जन्म के कुछ समय बाद उनका परिवार मुंबई के गिरगांव में स्थित एक चॉल में आकर बस गया था। इस चॉल का नाम श्याम सदम चॉल था। इस चॉल में उन्होंने अपनी जिंदगी के करीब 20 साल गुजारे थे। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1959 में रिलीज हुई फिल्म नवरंग से की थी। इस फिल्म में उनका बहुत छोटी सा रोल था। इसके बाद लंबे समय तक उनको फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष करना पड़ा था। करीब पांच सालों तक उन्होंने इंडस्ट्री में एक्टर के रूप में काम पाने के लिए संघर्ष किया था। इसके बाद उन्हें 1964 में फिल्म गीत गाया पत्थरों ने में लीड रोल मिला।

PREV
18
20 साल तक Jeetendra ने चॉल में गुजारी जिंदगी, 5 साल तक स्ट्रगल करने के बाद मिला था बॉलीवुड में ब्रेक

जितेंद्र ने धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बना ली। उन्होंने लगभग 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है जिनमें कई सुपरहिट रही हैं। एक्टर के साथ उन्होंने निर्माता और निर्देशक के तौर पर भी काम किया और सुर्खियां बटोरीं।

28

उन्होंने अपने पूरे करियर में परिवार, जीने की राह, वारिस, खिलौना, हमजोली, बिदाई, धर्म वीर, जानी दुश्मन हिम्मतवाला, खुदगर्ज, फर्ज, गहरी चाल, जुदाई सहित कई शानदार फिल्मों में काम किया।

38

फिल्मों के अलावा जितेंद्र अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे थे। कहा जाता है कि वे हेमा मालिनी से शादी करना चाहते थे। और शादी करने के लिए पहुंच भी गे थे लेकिन धर्मेंद्र ने बीच में आकर शादी रूकवा दी थी।

48

हेमा से शादी नहीं होने के बाद जितेंद्र ने अपनी बचपन की दोस्त शोभा से शाददी की। शोभा से शादी के बाद भी जितेंद्र का नाम उनकी को स्टार्स जया प्रदा और श्रीदेवी के साथ भी जुड़ा था।

58

जितेंद्र का एक नाम जंपिंग जैक भी है। 60 से 90 के दशक तक हिंदी सिनेमा में अपनी धाक जमाने वाले जितेंद्र की चर्चाएं उनके अनोखे पहनावे के लिए तो होती ही हैं। इंडस्ट्री में वे एक ऐसे इकलौते एक्टर हैं, जिन्होंने अपने पूरे करियर में 80 रीमेक फिल्मों में काम किया।

68

कुछ साल पहले जितेंद्र एक नए विवाद में फंस गए थे। दरअसल, उन पर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा था। ये आरोप किसी और ने नहीं बल्कि उनकी अपनी कजिन ने ही लगाए थे। उन्होंने शिकायत भी दर्ज कराई है और गिरफ्तारी की मांग की थी। कजिन के मुताबिक ये मामला काफी पुराना था। उस वक्त जितेंद्र की उम्र 18 साल थी और वो उनसे 10 साल छोटी थीं। कजिन ने एक इंटरव्यू में कहा था- फेमिनिस्ट अवेयरेस कैंपेन #METOO की वजह से उन्हें इतने सालों बाद अपनी बात रखने की हिम्मत मिली। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई थी ये अभी तक सामने नहीं आ पाई।

78

जितेंद्र आखिरी बार 2003 में आई फिल्म 'कुछ तो है' में नजर आए थे। इस फिल्म की प्रोड्यूसर उनकी बेटी एकता कपूर थीं, जबकि लीड एक्टर बेटे तुषार कपूर थे। फिल्म में हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल और टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी भी हैं। फिल्म में जितेंद्र ने ऑनस्क्रीन तुषार कपूर के पापा का रोल निभाया था।

88

कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले जितेंद्र की एक गंदी आदत है। बताया जाता है कि जब भी वे टॉयलेट जाते हैं, तो बाथरूम के अंदर पपीता और अन्य फल खाते हैं। वैसे, जितेंद्र अब फिल्मों से दूर अपने नाती-पोते के साथ वक्त बिता रहे हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories