मुंबई. बेहद ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान (Jiah khan) का आज जन्मदिन है। अगर वो आज इस दुनिया में होती तो अपना 34वां जन्मदिन मना रही होती। जिया के चाहनेवाले आज भी उनके लिए इंसाफ की मांग करते रहते हैं। जिया खान की मौत 3 जून 2013 को हुई थी। उनका शव उनके जुहू स्थित घर पर फांसी के फंदे से लटका पाया गया था। उनकी मौत आज भी रहस्य बना हुआ है। आइए उनके जन्मदिन पर कुछ पुरानी बातों को याद करते हैं...
जिया खान का जन्म 20 फरवरी 1988 में अमेरिका में हुआ था। वो जब दो साल की थी तब उनके पिता रिजवी खान मां को छोड़कर चले गए थे। जिसके बाद उनकी मां राबिया खान लंदन शिफ्ट हो गई और वहीं पर उनका लालन पोषण और पढ़ाई हुई।
27
बहुत ही कम लोगों को पता है कि जिया खान का असली नाम कुछ और था। उनका असली नाम नफीसा रिजवी खान था। लेकिन जब वो बॉलीवुड में कदम रखीं तो सबसे पहले अपना नाम बदल कर जिया खान रख दिया।
37
जिया खान 18 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू की। फिल्म 'निशब्द' में वो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई दीं। इस मूवी में वो बिग बी को लिप किस भी किया था। जिसके बाद खूब हंगामा हुआ था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और जिया खान के रोल की काफी सराहना भी की गई।
47
जिया ने अपनी जिंदगी में सिर्फ तीन फिल्में ही कर पाई। आमिर खान के साथ वो 'गजनी' में नजर आईं। फिर उन्होंने अक्षय कुमार के साथ 'हाउसफुल' में काम किया था। इसके बाद जिया कोई फिल्म नहीं कर पाईं।
57
जिया खान का नाम सूरज पंचोली के साथ जुड़ा। 3 जून 2013 को जिया ने अपने मुंबई के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके लिए आदित्य पंचोली को जिम्मेदार माना गया था।
67
जिया की मौते के 3 दिन बाद उनकी बहन को 6 पेज का सूइसाइड नोट मिला था।इस नोट में जिया खान ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली के साथ अपनी रिलेशनशिप की चर्चा की थी। इतना ही नहीं लेटर में उन्होंने कई सनसनीखेज आरोप भी लगाए थे।
77
जिया की मां राबिया ने सूरज पंचोली के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करा दिया। जिसके बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया था। लेकिन वो जमानत पर बाहर आ गए। सीबीआई के पास जिया का केस हैं, लेकिन अभी तक दिवंगत आत्मा को न्याय नहीं मिल पाया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।