Published : Aug 13, 2020, 09:20 PM ISTUpdated : Aug 13, 2020, 09:25 PM IST
मुंबई। बॉलीवुड के कॉमेडी स्टार जॉनी लीवर 63 साल के हो गए हैं। 14 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश में एक तेलुगु क्रिश्चियन परिवार में जन्मे जॉनी लीवर का पूरा नाम जॉन प्रकाश राव जनुमाला है। कम ही लोग जानते हैं कि वो सिर्फ सातवीं क्लास ही पास हैं। दरअसल, घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी, जिसकी वजह से उन्हें बीच में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ी। इसके बाद वो सीधे मुंबई आ गए और पेट भरने के लिए उन्होंने मुंबई की सड़कों पर पेन बेचना शुरू कर दिया। जॉनी लीवर बॉलीवुड गानों पर डांस करते और एक्टर्स की नकल करते हुए पेन बेचते थे। हालांकि अब जॉनी के पास अच्छी खासी प्रॉपर्टी है और वो परिवार के साथ मुंबई में ही रहते हैं।
जॉनी लीवर पत्नी सुजाता, बेटी जिमी और बेटे जैसी के साथ अंधेरी (वेस्ट), मुंबई स्थित अपने 3BHK अपार्टमेंट में रहते हैं।
212
कहा जाता है कि मुंबई में जॉनी के और भी घर हैं। लेकिन इस फ्लैट से उन्हें खासा लगाव है। इसे उन्होंने 30 साल पहले यानी कि 1990 में खरीदा था।
312
एक इंटरव्यू में जॉनी की बेटी जैमी ने बताया था- पापा ने यह घर 90s में अपनी मेहनत की कमाई से खरीदा था। इस घर से उनकी कई पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं। इसलिए वे इसे छोड़कर कहीं और नहीं जाना चाहते।
412
जॉनी की बेटी के मुताबिक, मेरे भाई का जन्म होते ही हम यहां शिफ्ट हो गए थे। हमारा परिवार बहुत बड़ा है और सभी यहां रहे हैं। अब सभी अपने-अपने घर में शिफ्ट हो गए हैं। लेकिन पापा के लिए यह घर हमेशा खास रहेगा।
512
बता दें कि जॉनी कभी मुंबई की हिंदुस्तान लीवर कंपनी में अपने पिता के साथ काम कर चुके हैं। यहां काम करते हुए वो कलीग्स को अपने कॉमेडी टैलेंट से हंसाते रहते थे।
612
धीरे-धीरे वो फैक्ट्री के दूसरे कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच पॉपुलर हो गए और यहीं से उन्हें नाम मिला 'जॉनी लीवर'।
712
जॉनी ने बचपन के अपने कॉमेडी के टैलेंट को आगे बढ़ाया और शहरों में स्टेज शोज देने लगे। इसी शोज के दौरान उनपर एक ऐसे शख्स की नजर पड़ी जिन्होंने उनकी लाइफ बना दी।
812
ये शख्स कोई और नहीं बल्कि संजय दत्त के पिता सुनील दत्त थे। जॉनी ने सुनील दत्त की फिल्म 'दर्द का रिश्ता' से डेब्यू किया था।
912
एक टीवी शो के दौरान जॉनी के दोस्तों ने बताया था कि जब उनके घर के आस-पास कोई भी फंक्शन होता था तो वे सभी वहां जाकर प्रोग्राम करते थे। इस दौरान एक दिन बहुत सारे किन्नर आ गए और जॉनी लीवर उनके साथ मजेदार डांस करने लगे।
1012
इतना ही नहीं, जॉनी उन्हें कॉपी करने लगे। जॉनी को डांस करता देख किन्नर उनसे कहने लगे कि वे उनके ग्रुप में चले जाएं।
1112
पर्सनल लाइफ की बात करें तो जॉनी लीवर ने सुजाता से 1984 में शादी की थी। जॉनी के दो बच्चे जैमी और जैसी लीवर हैं।
1212
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।