विदेश में पढ़ रहे बच्चों को घर लेकर आई जूही चावला, 14 दिन से परिवार के साथ घर में है कैद

मुंबई. कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर में दहशद का माहौल है। कई बॉलीवुड सेलेब्स सात समुंदर पार फंसे हुए है। इन सभी सेलेब्स ने जहां पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू वाले फैसले की तारीफ की है वहीं सभी ने मिलकर ये कामना भी की है कि हालात जल्द से जल्द सुधरे। कुछ सेलेब्स ऐसे भी है जिनके बच्चे विदेश में पढ़ते हैं। वे बच्चों को घर वापस लेकर आ गए हैं। जूही भी हाल ही में अपने बच्चों को लेकर वतन लौटी हैं।

Asianet News Hindi | Published : Mar 22, 2020 11:11 AM IST / Updated: Mar 31 2020, 09:54 PM IST

18
विदेश में पढ़ रहे बच्चों को घर लेकर आई जूही चावला, 14 दिन से परिवार के साथ घर में है कैद
जूही चावला का बेटा अर्जुन यूएस में और बेटी न्यूयॉर्क में पढ़ाई करते है। दोनों को वापस लेकर हाल ही में जूही मुंबई लौटी है। जूही और उनका पूरा परिवार 14 दिन के लिए घर में ही है।
28
वहीं, अजय देवगन और काजोल की बेटी भी सिंगापुर में पढ़ाई कर रही है। कुछ दिन पहले ही काजोल बेटी न्यासा को लेकर मुंबई लौटी थी। मां-बेटी दोनों एयरपोर्ट पर बिना मास्क लगाएं और ग्लव्स पहने दिखे तो सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों की जमकर खिंचाई की थी।
38
मोनाली ठाकुर स्विट्जरलैंड में है। मोनाली ने 15 मिनट का वीडियो शेयर करते हुए फैंस को समझाया है कि इस वायरस से कैसे बचा जा सकता है।
48
इरफान खान का बेटा बाबिल भी हाल ही में लंदन से वापस लौटा है। बाबिल भी 14 दिन के लिए अपने घर में कैद है।
58
मंदाना करीमी ने बताया है कि उनकी मां ईरान में फंसी हुई हैं।
68
सुत्रिता कविताकृष्णमूर्ति की बेटी कावेरी भी बॉस्टन से लौटी है और उन्हें भी 14 दिन के लिए घर में ही रहना है।
78
हाल ही में सोनम कपूर और आनंद आहूजा भी लंदन से वापस लौटे है। दोनों दिल्ली में है और अगले 14 दिन के लिए दोनों घर के अंदर ही रहने वाले है।
88
सोनू निगम इस समय दुबई है और एक वीडियो के जरिए उन्होंने पीएम मोदी के फैसलों की तारीफ करते हुए फैंस से कहा कि वह खुद को सुरक्षित रखें।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos