काजोल के 'देवर' को अब पहचानना भी हुआ मुश्किल, इस फिल्म में निभाया था छोटे ऋतिक रोशन का किरदार

Published : Dec 15, 2020, 05:23 PM ISTUpdated : Dec 18, 2020, 09:42 AM IST

मुंबई. शाहरुख खान (shahrukh khan), काजोल (kajol), ऋतिक रोशन (hrithik roshan) और करीना कपूर (kareena kapoor) स्टारर कभी खुशी कभी गम (kabhi khushi kabhie gham) को रिलीज हुए 19 साल हो गए हैं। करन जौहर (karan johar) के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 दिसंबर, 2001 को रिलीज हुई थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। कभी खुशी कभी गम, कुछ कुछ होता है के बाद करन जौहर के निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म थी। यह 2001 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म एक चाइल्ड आर्टिस्ट ने ऋतिक रोशन के बचपन का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बंटोरी थी। फिल्म में लड्डू का रोल प्ले करने वाले काविश मजूमदार फिलहाल गुमनाम जिंदगी बरस कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में वे काजोल के देवर बने थे।

PREV
18
काजोल के 'देवर' को अब पहचानना भी हुआ मुश्किल, इस फिल्म में निभाया था छोटे ऋतिक रोशन का किरदार

2001 में आई कभी खुशी कभी गम ने अपने नाम कई रिकॉर्ड किए थे। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इतना ही नहीं फिल्म में कई चाइल्ड आर्टिस्ट्स भी नजर आए थे। आज आपको ऋतिक रोशन के बचपन का किरदार निभाने वाले लड्डू के बारे में बताने जा रहे हैं।
 

28

फिल्म में रोहन (लड्डू) का किरदार निभाने वाले गोलू मोलू सा चाइल्ड आर्टिस्ट अब काफी बदल चुका हैं। इस किरदार को निभाने वाले एक्टर का नाम कविश मजूमदार है। 

38

पूरी फिल्म में शाहरुख खान उनका मजाक उड़ाते नजर आए थे। फिल्म में लड्डू और करीना कपूर के बचपन के किरदार पूजा के बीच खट्टी मीठी नोकझोंक भी सभी का दिल जीतने में कामयाब रही थी। 

48

क्या आप जानते हैं बहुत से लोगों को कई सालों तक ऐसा लगता था कि लड्डू का किरदार निभाने वाले कोई और नहीं बल्कि तनमय भट्ट हैं। दोनों के लुक को काफी कम्पेयर किया जाता था। काफी साल बाद ये कंफ्यूजन दूर हुआ था। 

58

कवीश को देखने के बाद सभी को लगने लगा था कि आने वाले वक्त में वह कई फिल्मों में नजर आएंगे लेकिन वो काफी सालों तक इंडस्ट्री से गायब रहे।

68

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट तो उन्होंने किसी और फिल्म में काम नहीं किया। कुछ साल पहले कविश को वरुण धवन की फिल्म मैं तेरा हीरो में देखा गया था। इसके अलावा रितेश देशमुख के साथ फिल्म बैंकचोर में भी दिखे थे।

78

इमरान खान और श्रुति हसन की फिल्म लक में सोहम शाह के साथ कविश ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। गोरी तेरे प्यार में के साथ भी कविश जुड़े हुए थे।
 

88

इतने सालों में कविश का लुक भी पूरी तरह से बदल चुका है। चबी दिखने वाले कविश अब हैंडसम दिखते हैं और सभी के लिए फिटनेस की मिसाल पेश करते हैं। हालांकि, फिलहाल वे क्या कर रहे हैं इसकी जानकारी नहीं है। 

Recommended Stories