कैलाश खेर से कद में लंबी पर उम्र में 11 साल छोटी हैं पत्नी शीतल, 12 साल पहले की शादी; अब हैं एक बच्चे के पिता

Published : Jul 07, 2021, 07:50 AM IST

मुंबई। सूफी गानों के बेताज बादशाह कैलाश खेर (Kailash Kher) 48 साल के हो गए हैं। 7 जुलाई, 1973 को मेरठ में जन्मे कैलाश खेर ने 12 साल पह1ले 14 फरवरी, 2009 को मुंबई बेस्ड स्टूडेंट शीतल भान से शादी की। शादी के दो साल बाद कैलाश दिसंबर, 2011 में बेटे कबीर के पिता बने। वैसे, कैलाश खेर की वाइफ शीतल बेहद खूबसूरत हैं। वो कद में कैलाश खेर से लंबी हैं। कैलाश खेर जहां 5 फीट 2 इंच के हैं, वहीं उनकी पत्नी की हाइट करीब साढ़े 5 फीट की है। 

PREV
112
कैलाश खेर से कद में लंबी पर उम्र में 11 साल छोटी हैं पत्नी शीतल, 12 साल पहले की शादी; अब हैं एक बच्चे के पिता

कैलाश खेर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैं एक अलग ही दुनिया का प्राणी था, वहीं शीतल एक अलग ही दुनिया में जीती थी। मैं गरीब, शर्मीला और संकोची स्वभाव का था और वो मुंबई शहर में पली-बढ़ी कॉन्फिडेंट और मॉर्डन लड़की थी। हालांकि इतना सब होने के बाद भी हमारी पंसद और सोच एक जैसी थी। 

212

कैलाश के मुताबिक, हमारी मुलाकात एक इवेंट के दौरान हुई थी और शीतल मेरे फ्रेंड्स की कॉमन फ्रेंड थी। शीतल से पहली मुलाकात में ही लगा कि वो एक नेकदिल और को-ऑपरेटिव लड़की है। शीतल ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। 

312

अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कैलाश ने बताया था कि हमने अरेंज मैरिज की है। हालांकि अरेंज मैरिज मेरे लिए आसान नहीं थी। मेरे पेरेंट्स की मौत हो चुकी थी। इसलिए सारा जिम्मा मेरे दोस्तों ने उठाया। मेरे दोस्तों ने ही एक-दूसरे से हमारा परिचय कराया था और उन्होंने ही शादी भी कराई। 

412

मैंने और शीतल ने 2009 में शादी की थी। वो उम्र में मुझसे 11 साल छोटी है। मुझे लगता है कि म्यूजिक में शीतल की रुचि थी और यही वजह रही कि उसने मुझसे शादी के लिए हां कर दी थी। हालांकि, मुझे अब भी अपनी शादी कई बार किसी ख्वाब के सच होने जैसी लगती है क्योंकि ये एक जमीन-आसमान का मिलन था।

512

मेरठ के रहने वाले कैलाश के पिता मेहरचंद खेर कश्मीरी पंडित थे और लोकगीतों में उनकी रुचि थी। यही वजह थी कि कैलाश ने भी 4 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। हालांकि बचपन से ही सूफियाना आवाज के मालिक कैलाश के लिए आगे की राहें आसान नहीं थीं।

612

दरअसल, 1999 में कैलाश खेर ने दोस्त के साथ हैंडीक्राफ्ट बिजनेस शुरू किया लेकिन उन्हें इसमें भारी नुकसान हुआ। यहां तक कि पूरा बिजनेस ही डूब गया। सदमे में आकर कैलाश ने खुदकुशी की कोशिश भी की थी।

712

कैलाश ने 14 साल की उम्र में संगीत की ट्रेनिंग के लिए गुरू की तलाश में घर छोड़ दिया था। घर छोड़ने के बाद वो ऋषिकेश आकर बस गए और गंगा तट पर साधु संतों के साथ मिलकर भजन मंडली में हिस्सा लेने लगे थे।

812

इतनी छोटी उम्र में कैलाश के लिए बाहर रहना आसान नहीं था। अपना खर्च निकालने के लिए कैलाश ने बच्चों को म्यूजिक ट्यूशन देने का काम शुरू कर दिया। हर बच्चे से वो 150 रुपए फीस लेते थे और इसी से अपना खर्च निकालते थे।
 

912

कैलाश खेर 2001 में दिल्ली से मुंबई चले आए और यहां आकर काम तलाशने लगे। काफी दिनों तक संघर्ष करने के बाद कैलाश की मुलाकात म्यूजिक डायरेक्टर राम संपत से हुई और उन्होंने कैलाश को नक्षत्र डायमंड्स के ऐड में जिंगल्स गाने का मौका दिया।

1012

हालांकि बाद में वह जिंगल किसी और की आवाज में तैयार किया गया, लेकिन कैलाश को फिर भी इस गाने के लिए 5 हजार रुपए दिए गए थे। इसके बाद कैलाश दूसरे ऐड में जिंगल्स गाने लगे और धीरे-धीरे उन्हें काम मिलने लगा। उन्होंने कोका-कोला, सिटी बैंक, पेप्सी, होंडा मोटरसाइकिल और आईपीएल के जिंगल्स भी गाए हैं।

1112

कैलाश खेर को 2003 में आई फिल्म 'अंदाज' के गाने 'रब्बा इश्क ना होवे' में गाने का मौका मिला। हालांकि उन्हें असली पहचान फिल्म 'वैसा भी होता है 2' के गाने 'अल्लाह के बंदे' से मिली। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एलबम 'तेरी दीवानी' से घर-घर में पॉपुलर हो गए।

1212

कैलाश अब तक 700 से ज्यादा गाने गा चुके हैं। उनके गानों में भारतीय लोकगीत और सूफी संगीत की झलक मिलती है। वो 10 साल में पूरी दुनिया में करीब 1000 से ज्यादा म्यूजिक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर चुके हैं। 2017 में भारत सरकार कैलाश खेर को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाज चुकी है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories