मुंबई. अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की शादी की आज 23वीं सालगिरह है। दोनों ने 24 फरवरी, 1999 को शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों पिछले 23 साल से एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं। इन सालों में कभी भी दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े या मनमुटाव की खबरें सामने नहीं आई। आपको बता दें कि कपल ने अपनी शादी में कोई तामझाम नहीं किया था। इनकी शादी बेहद सिम्पल तरीके से हुई थी। इतना ही नहीं दोनों ने अजय देवगन की घर की छत पर शादी की और इसके पीछे थी एक बड़ी वजह। वैसे शादी की सालगिरह पर दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम के जरिए विश किया। नीचे पढ़ें आखिर क्यों दोनों को करनी पड़ी थी छत पर शादी और क्यों इस शादी के खिलाफ थे काजोल के पापा...
काजोल ने इंस्टाग्राम पर पति अजय देवगन के साथ एक पुराना फोटो शेयर किया है। फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा- दौड़ना, चलना, लंगड़ाना, लात मारना, चीखना यहां हम 23 साल बाद हैं। क्या हम पदक के लायक हैं? किसी भी तरह से हम दोनों जानते हैं कि हम पुरस्कार समारोहों के बारे में कैसा महसूस करते हैं।
210
वहीं, अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे बोल रहे है- मैं सरप्राइज हूं कि ये अभी भी मेरे साथ है। ये सुनते ही काजोल का चेहरा देखने लायक होता है। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा- 1999- प्यार तो होना ही था, 2022- प्यार तो हमेशा है। Happy Anniversary @kajol.
310
काजोल और अजय देवगन की मैरीड लाइफ काफी अच्छी चल रही हैं। उनके दो बच्चे न्यासा और युग हैं और दोनों पेरेंट्स की जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। शादी के बाद काजोल फिल्मों में कम एक्टिव हैं।
410
अजय देवगन ने काजोल के साथ अपने घर की छत पर ही सात फेरे लिए थे। अजय और काजोल ने मीडिया की आंखों में धूल झोंकने के लिए ऐसा किया था। उन्होंने मीडिया को गलत वेन्यू बताया था। ये जोड़ी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है।
510
दोनों की पहली मुलाकात 'हलचल' की शूटिंग पर हुई थी। पहले दोस्त बने। जब काजोल, अजय से पहली बार मिली थी तो यह देखा कि उन्हें एक किनारे अकेले बैठना पसंद है। ज्यादा बातें भी नहीं करते थे। तब काजोल को लगता था कि ऐसा भला कैसे हो सकता है कि कोई बात नहीं करे। मगर धीरे-धीरे वह काजोल से बात करने लगे और उनकी दोस्ती हो गई।
610
समय के साथ अजय और काजोल का प्यार परवान चढ़ता गया और आखिरकार 1999 में दोनों ने शादी कर ली। शादी देवगन हाउस में परंपरागत महाराष्ट्रियन स्टाइल में हुई थी।
710
काजोल ने एक चैट शो में बताया था- कोई नहीं चाहता था कि मैं और अजय देवगन शादी करें। मेरा परिवार बहुत कन्फ्यूज्ड था। जब मैंने पापा को कहा कि मैं अजय से शादी करना चाहती हूं तो उन्होंने एक सप्ताह तक मुझसे बात नहीं की थी।
810
काजोल ने बताया था- पापा ने कहा था कि उनका करियर बहुत अच्छा चल रहा था और शादी के लिए उनकी उम्र भी बहुत कम थी। लेकिन काजोल अपनी बात पर अडिग रहीं।
910
काजोल ने एक इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन से शादी की वजह बताई थी। काजोल ने खुलासा किया था कि वे ज़िंदगी और करियर में ठहराव चाहती थीं। इसी वजह से उन्होंने शादी का फैसला लिया।
1010
काजोल ने बताया था- मुझे काम करते हुए तकरीबन 9 साल हो गए थे। हर साल 4-5 फिल्में आ रही थीं। मेरे पास सब कुछ था, पैसा, शोहरत और कामयाबी, पर खुद के लिए न वक्त था, न सुकून। एक बड़ा फैसला लेने का वही सही वक्त था। उस वक्त मैंने तय किया कि अब शादी करूंगी और साल में ज्यादा से ज्यादा एक फिल्म में एक्टिंग करूंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।