PHOTOS: अंदर से बेहद खूबसूरत है काजोल का आलीशान बंगला, स्विमिंग पूल से जिम तक हर सुविधा है मौजूद

मुंबई। अजय देवगन पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प पर जल्द ही एक फिल्म बनाने वाले हैं। हालांकि अभी फिल्म का टाइटल और इसमें काम करने वाले कलाकारों का नाम फाइनल नहीं हुआ है। वैसे, शर्मीले स्वभाव वाले अजय देवगन की लाइफस्टाइल बेहद लग्जीरियस है। अजय देवगन फैमिली के साथ मुंबई के पॉश इलाके जुहू में रहते हैं। यहां उनका अपना बंगला है, जिसका नाम शिवशक्ति है। इस पैकेज में हम दिखा रहे हैं अजय-काजोल के बंगले के अंदर की तस्वीरें।   

Asianet News Hindi | Published : Jul 5, 2020 8:14 AM IST / Updated: Jul 07 2020, 06:13 PM IST

111
PHOTOS: अंदर से बेहद खूबसूरत है काजोल का आलीशान बंगला, स्विमिंग पूल से जिम तक हर सुविधा है मौजूद

अजय देवगन और काजोल के बंगले में वुडनवर्क का काम किया गया है। साथ ही घर की दीवारों को सफेद रंग से पोता गया है। साथ ही घर की दीवारों को खूबसूरत पेंटिंग से सजाया गया है। 

211

काजोल ने अपने घर का हर एक कोना बेहद खूबसूरती से सजाया है। उनके घर में सभी आधुनिक सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। इनमें स्विमिंग पूल, जिम, मिनी थिएटर, लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स रूम और बड़ा सा गार्डन भी है। 

311

घर की बालकनी से मुंबई शहर को निहारतीं काजोल, दूसरी ओर अजय देवगन।

411

काजोल के घर में व्हाइट एंड ब्राउन कलर के वुडन फर्नीचर्स हैं। सफेद रंग के फर्नीचर और लाइट कलर के पर्दे उनके घर को लैविश लुक देते हैं। 

511

सिर्फ मुंबई में ही नहीं उनके पास दुनिया के सबसे महंगे शहरों में से एक लंदन में भी एक प्राइवेट विला है। 

611

लंदन के पार्क लेन इलाके में स्थित इस आलीशान विला की कीमत करीब 54 करोड़ रुपए है। अजय देवगन अक्सर फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने यहां जाते हैं। 

711

अजय देवगन का अपना प्रोडक्शन हाउस Ajay Devgn Films है। उनकी इस कंपनी की वैल्यू करीब 100 करोड़ रु. है। बता दें, प्रोडक्शन हाउस ने काजोल की फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' बनाई है।

811

शाहरुख खान की पत्नी गौरी के साथ अपने घर में सेल्फी लेतीं काजोल।

911

मां तनुजा के साथ खुशनुमा पल बितातीं काजोल।

1011

मां तनुजा के साथ अपने घर में काजोल।

1111

अजय देवगन उन स्टार्स में से एक हैं, जिनके पास प्राइवेट जेट है। उन्होंने साल 2010 में एक जेट खरीदा था। अजय इस जेट का इस्तेमाल शूटिंग्स, प्रमोशन्स और पर्सनल ट्रिप्स के लिए करते हैं। हॉकर 800 नाम के इस जेट की कीमत 84 करोड़ बताई जाती है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय ने अपने इस जेट को बेच दिया है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos