'कलियों का चमन' की ये एक्ट्रेस जीती है अब ऐसी ग्लैमरस लाइफ, कर चुकी है कई B ग्रेड की फिल्में

Published : Sep 19, 2019, 04:54 PM IST

मुंबई. 'कलियों का चमन' गाने से रातोंरात हिट होने वाली एक्ट्रेस मेघना नायडू ने गुरुवार को अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उनका जन्म 19 सितंबर 1980 को विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में हुआ था। 'कलियों का चमन' ने मेघना को इतना स्टारडम दिया कि कोई पार्टी हो या फिर फंक्शन हर जगह यह गाना बजने लगा था। यहां तक की लड़कियां मेघना के गाने में किए गए स्टेप्स को भी कॉपी करने की कोशिश करने लगी थीं। 

PREV
14
'कलियों का चमन' की ये एक्ट्रेस जीती है अब ऐसी ग्लैमरस लाइफ, कर चुकी है कई B ग्रेड की फिल्में
मेघना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्मों से अपनी शानदार एक्टिंग की शुरुआत की। मेघना नायडू का नाम बॉलीवुड की बोल्ड एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है।
24
मेघना की पहली फिल्म 'हवस' थी। उसके बाद उन्होंने कई बी-ग्रेड फिल्मों में काम किया और कई बोल्ड सीन भी दिए। इन फिल्मों में 'हवस', 'क्या कूल हैं हम' और 'जैकपॉट' फिल्में शामिल हैं।
34
हालांकि, इनकी फिल्म एक के बाद एक फ्लॉप साबित हुईं। इसके बाद मेघना ने टेलीविजन की ओर रुख किया। इसमें टीवी रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 1' और 'डांसिंग क्वीन' शामिल है। इसके बाद मेघना फेमस टीवी सीरियल 'जोधा अकबर' और 'ससुराल सिमर का' में पाताली देवी के रूप में नजर आई थीं।
44
बता दें कि मेघना नायडू ने 2 साल पहले पुर्तगाली टेनिस प्लेयर लुइस मिगुएल रीस से शादी की थी। टेनिस प्लेयर लुइस मिगुएल ने 6 साल की कोर्टशिप के बाद मेघना नायडू उनसे मुंबई में शादी के बंधन में बंधी थीं। खबरों की मानें तो उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी की थी, जिसका खुलासा उन्होंने एक साल बाद 2018 में किया था।

Recommended Stories