कंगना के भाई की ही नहीं बल्कि प्रियंका ने भी की थी राजस्थान में रॉयल शादी, खर्च किए थे इतने पैसे

मुंबई. कंगना रनोट इन दिनों भाई की शादी में बिजी हैं। उनके भाई अक्षत की शादी राजस्थान के उदयपुर में लेक सिटी में 12 नवंबर को होने जा रही है। एक्ट्रेस ने भाई की शादी के लिए द लीला पैलेस के शीश महल को चुना है। इसे बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। रनोट परिवार वहां पर 10 नवंबर को ही पहुंच गया था। अक्षत की हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी बुधवार को हुई। कंगना ने इस होटल को 14 नवंबर तक के लिए बुक किया है। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने भी राजस्थान में शाही अंदाज में शादी की थी, लेकिन इनकी शादी जोधपुर के उमेद भवन में हुई थी। प्रियंका ने की थी रॉयल शादी...

Asianet News Hindi | Published : Nov 12, 2020 6:48 AM IST

19
कंगना के भाई की ही नहीं बल्कि प्रियंका ने भी की थी राजस्थान में रॉयल शादी, खर्च किए थे इतने पैसे

प्रियंका चोपड़ा की रॉयल शादी में करीब 200 मेहमान शामिल हुए थे। मेहमानों के आने-जाने के लिए खास जेट प्लेन का इंतजाम किया गया था। चार दिन चली इस शादी को जिसने देखा उसी ने यही कहा कि जैसे किसी राजा-महाराज की शादी हुई हो। वहीं, कंगना ने भी भाई की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने शीश महल को राजस्थानी रंग दिया है। इसके लिए दक्षिण भारत, कोलकाता और विदेशों से भी फूल मंगवाए हैं।

29

खबरों की मानें तो 4 दिन तक उमेद भवन को बुक करने के लिए प्रियंका-निक ने 3.3 करोड़ रुपए दिए थे। एक अमेरिकी वेबसाइट के अनुसार, इस शादी में 4 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। बता दें, प्रियंका और निक की कुल संपत्ति 375 करोड़ डॉलर है।

39

ऐसे में अगर प्रियंका-निक ने अपनी शादी में 4 करोड़ करोड़ रुपए खर्च किए तो वो कोई बड़ी बात नहीं है। दोनों सितारों ने इस शादी को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका ने हिंदू वेडिंग पर तकरीबन 30 लाख रुपए खर्च किए जबकि मेहमानों के खाने पर 43 लाख रुपए खर्च हुए।
 

49

वहीं, प्रियंका-निक की क्रिश्चियन वेडिंग में 18 फीट ऊंचा केक बनाया गया था। जब इस केक की तस्वीर सामने आई तो लोग हैरान रह गए थे। निक ने मेहमानों की खातिरदारी के लिए कुवैत और दुबई से अपने पर्सनल शेफ को बुलाया था। 
 

59

उन्हीं शेफ ने ये केक भी बनाया था। शादी में मेहमानों को लजीज व्यंजन परोसने का जिम्मा ताज होटल के 50 से ज्यादा शेफ को दिया गया था।
 

69

मेहंदी से लेकर संगीत और आतिशबाजी को जोड़कर ये आंकड़ा 4.13 करोड़ रुपए होता है। प्रियंका और निक ने दो शादियां की थीं, एक क्रिश्चियन रीति से और दूसरी हिंदू रिवाज से। 

79

इन दोनों शादियों में प्रियंका-निक ने काफी एक्सपेंसिव और डिजाइनर ड्रेस पहनी थी। शादी के खर्च में ड्रेस की कीमत शामिल नहीं है।

89

वहीं, अगर कंगना के भाई की शादी की बात की जाए तो इवेंट प्लानर और डेकोरेशन एक्सेल ट्री इवेंट के डायरेक्टर चंद्रवीर सिंह और ब्रिजेश परवानी ने बताया कि यह शादी राजस्थानी थीम पर हो रही है। यानी सजावट से लेकर खाने से लेकर सबमें राजस्थानी झलक है। यही वजह है कि होटल को रजवाड़ी स्टाइल में डेकोरेट किया गया है। 

99

वेडिंग का पीआर देख रहे चिराग मेहता के मुताबिक मेहंदी के कार्यक्रम में फूलों की सजावट की गई थी। यह प्रोग्राम लेक साइड में हुआ था। इससे बैकग्राउंड में पीछोला झील और पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा आता है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos