प्रियंका चोपड़ा की रॉयल शादी में करीब 200 मेहमान शामिल हुए थे। मेहमानों के आने-जाने के लिए खास जेट प्लेन का इंतजाम किया गया था। चार दिन चली इस शादी को जिसने देखा उसी ने यही कहा कि जैसे किसी राजा-महाराज की शादी हुई हो। वहीं, कंगना ने भी भाई की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने शीश महल को राजस्थानी रंग दिया है। इसके लिए दक्षिण भारत, कोलकाता और विदेशों से भी फूल मंगवाए हैं।