मुंबई. कंगना रनौत (Kangana Ranaut) मनोरंजन की दुनिया में एक नई पारी खेलने के तैयार हैं। वो एकता कपूर की रिएलिटी शो में नजर आएंगी। 3 फरवरी को एकता कपूर (Ekta kapoor) ने एक बड़े इवेंट का आयोजन कर अपने पहले डिजिटल रिएललिटी शो की आधिकारिक घोषणा कर दी। इस इवेंट में शो का नाम और फॉर्मेट का खुलासा किया गया। वहीं कंगना रनौत इस इवेंट में बेहद ही ग्लैरस लुक लेकर पहुंची। जिस पर वहां मौजूद लोगों की निगाहें उनपर टिक गई। आइए देखते हैं इवेंट की तस्वीरें.....
एकता कपूर के शो का नाम लॉक अप (Lock upp) हैं। इस शो को होस्ट कंगना रनौत करने वाली हैं। शो में 16 कंटेस्टेंट्स होंगे। इन्हें लॉकअप में 72 दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। उन्हें बेसिक सुविधाओं के लिए संघर्ष करना होगा और तकरीबन हर स्टेप पर टास्क करवाया जाएगा।
27
कंगना रनौत जेलर की भूमिका में नजर आएंगी। जो 16 कैदियों से टास्क कराएंगी। एकता कपूर ने बताया कि शो में पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को ऑडिएंस वोट कर सकते हैं, लेकिन 50 फीसदी वोटिंग पॉवर कंगना के पास होगी।
37
एकता कपूर ने इवेंट में यह भी बताया कि कंटेस्टेंट के चुनाव कंगना रनौत करेंगी। उनके ऊपर यह जिम्मेदारी दी गई है। । शो ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जाएगा। यह शो 24 घंटे दिखाया जाएगा।
47
एकता कपूर का कहना है कि ये शो बिल्कुल सच और कॉन्ट्रोवर्सीज से भरा होगा। जो भी शो के कंटेस्टेंट्स होंगे उन्हें जेल में बंद किया जाएगा और सिर्फ होस्ट के पास पावर उन्हें बाहर निकालने की होगी।
57
डिफरेंट लुक लेकर इवेंट में पहुंची कंगना रनौत ने कहा कि यह आपके बड़े भाई का घर नहीं है। यह मेरी जेल है। अदाकार इस इवेंट में सिल्वर कलर का थाई हाई स्लिट गाउन पहने नजर आईं। उन्होंने अपने बालों को अलग डिजाइन दे रखा था। वो इस रूप में बेहद ही हॉट लग रही थीं।
67
अब कंगना रनौत का नाम भी रियलिटी शो होस्ट करने वाले लिस्ट में शामिल हो जाएगा। फैंस इस शो को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
77
बता दें कि कंगना रनौत ने अपनी मूवी 'टीकू वेड्स शेरू' की शूटिंग पूरी कर ली हैं। यह फिल्म इनके होम प्रोडक्शन में बन रहा है। इसके अलावा कंगना तेजस और धाकड़ में नजर आनेवाली हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।