कपूर खानदान का मजाक उड़ता देख करीना के पापा ने दी सफाई, भाई की मौत के 6वें दिन ही मौज कर रहे थे सभी

मुंबई. करीना कपूर (kareena kapoor) के पापा रणधीर कपूर (randhir kapoor) 74 साल के हो गए हैं। रणधीर के बर्थडे को खास बनाने के लिए कपूर फैमिली ने चैम्बूर स्थित घर में पार्टी रखी। इसमें उनकी दोनों बेटियां करिश्मा, करीना के अलावा दामाद सैफ अली खान (saif ali khan), भांजे आदर जैन, नीतू कपूर (neetu kapoor), रणबीर कपूर (ranbir kapoor), रिद्धिमा कपूर, संजय कपूर, आलिया भट्ट और तारा सुतारिया समेत कई सेलेब्स नजर आए। यह पार्टी देर रात तक चली थी। बता दें कि रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव की मौत 6 दिन पहले यानी 9 फरवरी को हुई थी। ऐसे में कपूर फैमिली की इस पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। ट्रोल होने के बाद रणधीर कपूर ने सफाई दी और पूरे मामले को साफ किया।

Asianet News Hindi | Published : Feb 16, 2021 8:25 AM IST

18
कपूर खानदान का मजाक उड़ता देख करीना के पापा ने दी सफाई, भाई की मौत के 6वें दिन ही मौज कर रहे थे सभी

इस सेलिब्रेशन के लिए पूरा कपूर परिवार लोगों के निशाने पर आ गया। सोशल मीडिया पर कपूर परिवार की आलोचना की जा रही है। राजीव कपूर की मौत के बाद परिवार ने ऐलान किया था कि कोरोना महामारी के चलते उनका चौथा नहीं किया जाएगा। लेकिन बीती रात कपूर खानदान ने रणधीर का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसके लिए पूरे परिवार को निशाने पर लिया गया। 

28

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि एक्टर राजीव कपूर की मौत के 6 दिन भी पूरे नहीं हुए और ये लोग बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- कितने बेशर्म लोग हैं ये...कुछ दिन तो रुक जाते। वहीं एक और शख्स ने कहा- हैरानी में हूं। हफ्ता भी नहीं बीता और ये लोग पार्टी एन्जॉय कर रहे हैं।

38

एक शख्स ने लिखा- राजीव जी की मौत को हफ्ताभर भी नहीं हुआ और ये लोग बर्थडे पार्टी मना रहे हैं। यकीन नहीं होता। वहीं एक और शख्स ने लिखा- तेरहवीं तो हो जाने देते चाचा की।

48

एक और शख्स ने कहा- बर्थडे पर जश्न...कैसा? क्या इन लोगों के अंदर भावनाएं मर चुकी हैं। उनके (रणधीर) भाई की मौत दो-तीन दिन पहले ही हुई है। शर्म आती है। एक अन्य शख्स ने लिखा- जितनी बड़ी हस्ती, मौत का गम उतना ही कम।

58

एक यूजर ने लिखा- इनके यहां ही तो मौत हुई थी और बर्थडे सेलिब्रेशन भी हो रहा है, कितनी जल्दी खत्म होते हैं इनके इमोशन। एक ने लिखा- कम से कम 12 दिन तक तो रुकते। एक यूजर ने लिखा- बहुत खूब, क्या वैल्यू हैं, पार्टी हो रही है।

68

ट्रोल होने पर होने पर रणधीर कपूर ने स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में कहा- घर में कोई पार्टी नहीं हुई। बस एक छोटी मीटिंग हुई है। एक शोकसभा हुई। यहां कोई सेलिब्रेशन नहीं हुआ। हम मेरे छोटे भाई को मिस कर रहे हैं। उसके निधन से पूरा परिवार दुखी है।

78

बता दें कि 9 फरवरी को राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। पिछले दो साल में कपूर फैमिली में यह चौथी मौत है। एक इंटरव्यू में रणधीर ने कहा था कि राजीव की मौत के बाद वो अपने घर में बिल्कुल अकेले पड़ गए हैं।

88

पार्टी में कपूर खानदान की होने वाली बहू आलिया भट्ट भी रणबीर कपूर के साथ नजर आई। इस दौरान दोनों ने ही काले रंग के कपड़े पहन रखे थे।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos