तो इसलिए इनके साथ सड़कों पर घूमता दिखा Kareena Kapoor का बेटा, हरी टी-शर्ट और हाथ में लिया था खिलौना

मुंबई. करीना कपूर (kareena kapoor) ने हाल में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। वे इन दिनों घर पर ही अपने न्यू बॉर्न बेटे के साथ वक्त गुजार रही है। वहीं, सैफ अली खान (saif ali khan) भी अपने छोटे बेटे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में करीना-सैफ जो अक्सर बेटे तैमूर अली खान (taimur ali khan) के साथ मुंबई की सड़कों पर घूमते दिखते है अब ऐसे नहीं कर पा रहे हैं। यही वजह है तैमूर को अब बिना मम्मी-पापा के नैनी के साथ घर से बाहर घूमने जाना पड़ रहा है। बीती शाम तैमूर मुंबई की सड़कों पर टहलता नजर आया। इस दौरान तैमूर हरे रंग की टी-शर्ट और जीन्स पहने नजर आए। वहीं उनके हाथ में खिलौना भी दिखा। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए करीना ने बेटे को घर से बाहर भेजने से पहले चेहरे पर मास्क लगा दिया था। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 3, 2021 6:12 AM IST

17
तो इसलिए इनके साथ सड़कों पर घूमता दिखा Kareena Kapoor का बेटा, हरी टी-शर्ट और हाथ में लिया था खिलौना

मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए तैमूर की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। घूमते वक्त तैमूर के चेहरे पर अलग-अलग एक्सप्रेशन देखने को मिले। 

27

बता दें कि अपने छोटे भाई को लेकर तैमूर  काफी प्रोटेक्टिव हैं। वह अपने छोटे भाई के पास ही बैठे रहते हैं और उसको देखकर काफी खुश होते है। 

37

वैसे तो तैमूर प्ले स्कूल जाते हैं, लेकिन कोरोना की वजह से अभी छोटे बच्चों के स्कूल ओपन नहीं हुए है। इसलिए तैमूर अभी घर पर ही फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं। आपको बता दें कि तैमूर हफ्ते में सिर्फ एक ही स्कूल जाते हैं।

47

4 साल के तैमूर अब काफी समझदार भी हो गए हैं। करीना ने इंटरव्यू में बताया था कि तैमूर अब चीजों को समझने लगा है। वो अक्सर खाना खाने में नखरे दिखाता है कि मैं ये नहीं खाऊंगा, मुझे वो चाहिए टाइम। 

57

बता दें कि बहू करीना के दूसरे बेटे के जन्म 10 दिन बाद भी दादी शर्मिला टैगोर ने अपने पोते का चेहरे नहीं देखा है। खबर के मुताब‍िक शर्मिला टैगोर इस समय द‍िल्‍ली में हैं और कोरोना के बढ़ते हुए केसेस की वजह से वह अभी तक द‍िल्‍ली से मुंबई पहुंच नहीं पाई हैं। और यही वजह है कि वह अभी तक अपने पोते से नहीं म‍िल पाई हैं।
 

67

तैमूर के छोटे भाई का नाम जानने के लिए फैंस को भी और इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि सैफ का कहना है कि उन्होंने अभी बेटे का नाम नहीं रखा है। इसके साथ ही उन्होंने का कहा कि करीना और बेबी दोनों स्वस्थ्य हैं।
 

77

खबरों की मानें तो करीना और सैफ अली खान इस बार अपने बेटे को फैन्स के साथ खास अंदाज में रूबरू कराएंगे। कोरोना काल में कपल अपने न्यूली बेबी को लेकर काफी सतर्क हैं और दूसरे बेटे के वर्चुअल इंट्रोडक्शन की तैयारी में हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos