माथे पर बिंदी, बिना मेकअप और बढ़े वजन के साथ दिखी करीना कपूर, पापा के नए घर की पूजा में हुई शामिल

Published : Jul 02, 2021, 04:08 PM IST

मुंबई. करीना कपूर (Kareena Kapoor) के पापा रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) ने शुक्रवार को बांद्रा स्थित अपने नए घर में पूजा रखी थी। इस मौके पर कपूर खानदान के कई मेंबर्स पूजा और गृह प्रवेश के फंक्शन में शामिल हुए। करीना इस दौरान बेहद सिम्पल लुक में नजर आई। सामने आई उनकी फोटोज में देखा जा सकता है कि उन्होंने माथे पर बिंदी और सफेद रंग की सलवार सूट पहन रखा है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने बालों को टाइट बांध रखा था और वे बिना मेकअप स्पॉट हुई। करीना ने इस दौरान चेहरे से मास्क हटाकर फोटोग्राफर्स को जमकर पोज दिए। सामने आई सभी फोटोज में वे मुस्कराती नजर आई। नीचे देखे रणधीर कपूर के नए घर की पूजा में शामिल होने और कौन-कौन पहुंचा...

PREV
18
माथे पर बिंदी, बिना मेकअप और बढ़े वजन के साथ दिखी करीना कपूर, पापा के नए घर की पूजा में हुई शामिल

बता दें कि करीना कपूर इसी साल फरवरी में दूसरी बार मां बनी थी। उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। डिलीवरी के करीना का वजन बढ़ गया है। सामने आई फोटोज में वे बढ़े हुए वजन का साथ ही स्पॉट हुई। 

28

करीना कपूर अपने पापा के नए घर की पूजा में शामिल होने के वक्त बेहद खुश नजर आई। वैसे, तो वे काले रंग का मास्क  लगाकर पहुंची थी, लेकिन फोटोग्राफर्स के कहने पर उन्होंने मास्क हटाकर पोज दिए।

38

जेठ रणधीर कपूर के नए घर की पूजा में नीतू सिंह बेटी रिद्धिमा के साथ पहुंची। इस मौके पर नीतू ने गुलाबी रंग का सूट कैरी कर रखा था। 

48

करिश्मा कपूर भी इस दौरान स्पाॉट हुई। उन्होंने भी छोटी बहन करीना की तरह ही सफेद प्रिटेंड सूट पहन रखा था। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मास्क भी लगा रखा था।

58

करिश्मा कपूर के साथ उनकी बेटी समायरा कपूर भी नजर आई। समायरा ने डार्क पिंक कलर का सूट पहना था।
 

68

शम्मी कपूर के पत्नी नीला देवी भी इस दौरान नजर आई। उनके साथ बेटी कंचन केतन देसाई भी स्पॉट हुई।

78

रणधीर कपूर की बहन रीमा जैन का बेटा आदर जैन भी इस मौके पर नजर आई। वे मामा के घर के बाहर फोटोग्राफर्स को पोज देता दिखा।

88

रणधीर कपूर के घर पूजा कराने 3-3- पंडित पहुंचे थे। सभी उनके घर के बाहर स्पॉट हुए।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories