सैफ ने पत्नी करीना के साथ किया लिप लॉक, दी जन्मदिन की शुभकामनाएं: PHOTOS

मुंबई. करीना कपूर ने शनिवार को अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनका जन्म 21 सितंबर, 1980 को मुंबई में हुआ था। हर साल वे अपना जन्मदिन विदेश में मनाती थीं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे पटौदी हाउस में सेलिब्रेट किया। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 21, 2019 4:32 AM IST

14
सैफ ने पत्नी करीना के साथ किया लिप लॉक, दी जन्मदिन की शुभकामनाएं: PHOTOS
बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। इसमें एक फोटो में पति सैफ उन्हें बर्थडे विश करते हुए लिप लॉक करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान करीना ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ था।
24
इसके साथ ही एक वीडियो भी 'बेबो' ने शेयर किया है। इसमें वे केक काटते हुए दिखाई दे रही हैं और सैफ उनके पीछे खड़े होकर तालियां बजा रहे हैं। इसे देखकर लग रहा है कि वे करीना के बर्थडे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
34
करीना के बर्थडे को लेकर को सैफ अली खान ने पहले से ही तैयारियां कर ली थी। उन्होंने एक्ट्रेस को ये शानदार सरप्राइज दिया इस दौरान पूरा घर भी सजा रखा था।
44
वहीं, अगर एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वे इन दिनों टीवी रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में बतौर जज की भूमिका में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वो जल्द ही फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा अडवाणी लीड रोल में रहेंगी।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos