महेश भट्ट को मनाने बिना कपड़ों के ही उनके पीछे दौड़ पड़ी थी ये एक्ट्रेस, इस वजह से हुआ था ब्रेकअप

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट 71 साल के हो चुके हैं। 20 सितंबर, 1948 को मुंबई में जन्में महेश भट्ट फिल्मों में बोल्ड कंटेंट के लिए जाने जाते हैं। रील के साथ ही महेश भट्ट अपनी रियल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे। फिर चाहे बेटी पूजा भट्ट के साथ किसिंग कॉन्ट्रोवर्सी हो या एक्ट्रेस परवीन बॉबी के साथ अफेयर। दरअसल, परवीन बाबी जब अपने एक्टिंग करियर के टॉप पर थीं, तो वो महेश को दिल दे बैठीं। 1977 में जब दोनों का इश्क परवान चढ़ रहा था, तब महेश भट्ट शादीशुदा थे। हालांकि परवीन बॉबी का कबीर बेदी से ब्रेकअप हुआ था और वो इस सदमे से उबर रही थीं। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 20, 2019 8:40 AM IST

15
महेश भट्ट को मनाने बिना कपड़ों के ही उनके पीछे दौड़ पड़ी थी ये एक्ट्रेस, इस वजह से हुआ था ब्रेकअप
परवीन के साथ लिव-इन में रहने लगे थे महेश : महेश भट्ट ने परवीन के साथ लिव-इन में रहना शुरू कर दिया था। दोनों एक-दूसरे के इतने करीब आ गए थे कि इनके बीच सिर्फ प्यार के लिए ही जगह थी। घर पर परवीन एक साधारण लड़की होती थीं, जो महेश को पागलों की तरह प्यार करती थीं। बताया जाता है कि एक रात जब परवीन से गुस्सा होकर महेश भट्ट चले गए थे, तब परवीन भी उनके पीछे दौड़ीं। प्यार में बेपरवाह परवीन ने ये भी नहीं कि उन्होंने कुछ भी नहीं पहन रखा है।
25
बेडरूम में परवीन की एक शर्त से नाराज हो गए थे महेश : एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने बताया था कि परवीन की एक शर्त की वजह से वे नाराज होकर बेडरूम से बाहर चले गए थे। महेश के मुताबिक, "मुझे याद है परवीन मुझसे संबंध बनाना चाहती थी। हम एक-दूसरे के करीब आए। तभी परवीन ने कह दिया- 'महेश या तो मैं या फिर यूजी?' मैं उसकी बात सुनकर हैरान था। मैंने जवाब नहीं दिया, लेकिन वह सब समझ गई। उसकी आंखों से आंसू बह निकले। इसके बाद मैंने कपड़े पहन लिए और चुपचाप कमरे से बाहर निकल गया।
35
महेश भट्ट के पीछे न्यूड ही दौड़ पड़ी थीं परवीन : महेश के मुताबिक, परवीन ने मेरा नाम लेकर आवाज दी पर मैंने उसे अनसुना कर दिया। मैंने लिफ्ट का इंतजार नहीं किया और सीढ़ियों से नीचे उतरने लगा। मैंने सीढ़ियों से उसके दौड़ने की आवाज सुनी। मैं वापस लौटकर उससे कहना चाहता था कि देखो तुम इस हालत में (बिना कपड़ों के) बाहर नहीं आ सकतीं। लेकिन मैं बिना परवाह किए आगे बढ़ गया। इस वाकये के कुछ महीनों बाद 1980 में महेश और परवीन का ब्रेकअप हो गया था।
45
आखिर किस यूजी का जिक्र परवीन ने किया : परवीन ने जिस यूजी का जिक्र किया, वे महेश भट्ट के दोस्त, फिलॉस्फर और गाइड यूजी कृष्णमूर्ति थे। जब परवीन सिजोफ्रेनिया से गुजर रही थीं, तब यूजी ने महेश की काफी मदद की थी। महेश भट्ट के मुताबिक, यूजी ने उनसे कहा था कि परवीन के ठीक होने के कुछ चांस हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें फिल्मों से दूर ले जाना पड़ेगा। यूजी खुद परवीन को स्विटजरलैंड ले गए और वहां से चिंता जाहिर करते हुए महेश भट्ट को लेटर लिखा कि अब उन्हें परवीन को अपने हाल पर छोड़ देना चाहिए।
55
विवादों से भरी रही महेश भट्ट की लाइफ : महेश भट्ट का निजी जीवन खूब चर्चा में रहा। 1970 में उन्होंने किरण भट्ट से शादी की, जिससे उनके दो बच्चे, पूजा और राहुल भट्ट, हैं। लेकिन परबीन बॉबी से इश्क के चलते किरण उनसे अलग हो गईं। महेश और परवीन बॉबी का अफेयर 3 साल तक चला। दोनों लिव-इन में थे, लेकिन परवीन की मानसिक बीमारी के कारण महेश ने उन्हें छोड़ दिया था। इसके बाद महेश ने एक्ट्रेस सोनी राजदान से दूसरी शादी की। आलिया और शाहीन भट्ट महेश और सोनी की ही बेटी हैं। सालों पहले बेटी पूजा भट्ट के साथ एक मैग्जीन के लिए लिपलॉक सीन देने के कारण भी महेश भट्ट को काफी विवादों का सामना करना पड़ा था।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos