Kareena-Karisma को खूबसूरती में टक्कर देती हैं उनके चाचा की बेटी, फिल्मों से दूर यहां रहती है बिजी

Published : Apr 07, 2021, 01:05 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री में एकमात्र कपूर खानदान ही ऐसा है जिसकी करीब 4 पीढ़ियां फिल्मों में एक्टिव है। पृथ्वीराज कपूर से शुरू हुआ यह सिलसिला करीना कपूर (Kareena Kapoor) और रणबीर कपूर (Ranbir Kpaoor) तक चल रहा है। वैसे, इस खानदान के कुछ बच्चे ऐसे भी है जिन्होंने कभी फिल्मों की तरफ रूख नहीं किया। और इन्हीं में है गुजरे जमाने के सुपरस्टार रहे शशि कपूर के पोते-पोती। शशि कपूर (Shashi Kapoor) के तीनों बच्चे यानी करन कपूर, कुणाल कपूर और संजना कपूर को तो फिल्मों में कामयाबी नहीं मिली, वहीं इनके बच्चों ने भी कभी सिल्वर स्क्रीन की तरफ रूख करने की नहीं सोची। शशि का सबसे बड़ा बेटा करण कपूर (Karan Kapoor) लंदन में ही अपनी फैमिली के साथ रहता है। उनकी एक बेटी है जिसकी नाम आलिया (Aliya Kapoor) है। आलिया भी दिखने में अपनी कजिन बहनें करीना और करिश्मा कपूर से कम खूबसूरत नहीं है। आलिया की कुछ फोटोज इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिनमें उनका ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा है। 

PREV
17
Kareena-Karisma को खूबसूरती में टक्कर देती हैं उनके चाचा की बेटी, फिल्मों से दूर यहां रहती है बिजी

आलिया कपूर बेहद खूबसूरत हैं और सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती है। आलिया फिल्मी दुनिया से दूर हैं और अपनी लाइफ अपने अंदाज में एन्जॉय करती है।

27

आलिया, शशि कपूर के बेटे करण कपूर की बेटी हैं। करण  एक जाने-माने फॉटोग्राफर हैं। उन्हें दुनिया के टॉप फोटोग्राफर्स में शामिल किया जाता है। उन्होंने लॉरना से शादी की थी। आलिया अपने पेरेंट्स के साथ लंदन में रहती है।
 

37

आलिया के पिता करण फिल्मी दुनिया को छोड़ कर लंदन में सैटेल हो गए। ऐसे में अब आलिया लंदन में फैमिली के साथ रहती हैं और वहीं पली-बढ़ी भी हैं। उनका एक छोटा भाई है जिसका नाम जैक है।

47

लंदन में रहने के बाद भी आलिया अपने परिवार से काफी क्लोज हैं। उनकी अपनी कजिन करिश्मा और करीना के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। तैमूर के पैदा होने पर वे अपने पिता के साथ करीना के पटौदी पैलेस में हुए गेट टुगेदर में भी शामिल हुई थी।

57

करण कपूरने फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाई थी। उनके पिता शशि कपूर ने उन्हें एक फिल्म से लॉन्च भी किया था, लेकिन उनको कामयाबी नहीं मिल पाई। उन्होंने मॉडलिंग भी की लेकिन वो उसमें भी सफल नहीं हो पाए।
 

67

59 साल के करण ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म जुनून ने अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद वे 36 चौरंगी लेन में नजर आए। उन्होंने बतौर हीरो फिल्म सल्तनत से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ जूही चावला थी। इसके अलावा वे धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ फिल्म लोहा में नजर आए। 

77

रिपोर्ट्स की मानें तो करण को उनके लुक की वजह से फिल्मों के ऑफर नहीं मिले। और यहीं वजह रही कि उन्होंने फिल्मों को छोड़कर फोटोग्राफी में अपना हाथ आजमाया। आज वे माने हुए फोटोग्राफर है।

Recommended Stories