तो क्या तैमूर के नाम पर पैसा कमाना चाहते थे सैफ अली खान, करीना कपूर को भनक लगते ही ऐसा हुआ पति का हाल

Published : Jul 21, 2021, 11:17 AM IST

मुंबई. करीना कपूर (Kareena Kapoor ) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का बेटा तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) इंडस्ट्री में सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक है। तैमूर  को कैमरे में क्लिक करने के लिए फोटोग्राफर घंटों इंतजार करते हैं। तैमूर की पॉपुलैरिटी किसी बड़े स्टार से कम हैं। वहीं, करीना के बेटे की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए बॉलीवुड के कई फिल्म मेकर्स ने सैफ से कहा था कि वो तैमूर को अपनी फिल्मों में लेना चाहते थे। हालांकि, सैफ को भी उनका यह आइडिया अच्छा लगा था। लेकिन जब सैफ ने यह बात पत्नी के साथ शेयर की देखने लायक था करीना का रिएक्शन। नीचे पढ़े बेटे तैमूर के नाम पर कमाई करने की चाहते रखने वाले सैफ के आइडिया पर करीना ने क्या कहा था...

PREV
19
तो क्या तैमूर के नाम पर पैसा कमाना चाहते थे सैफ अली खान, करीना कपूर को भनक लगते ही ऐसा हुआ पति का हाल

बता दें कि एक चैट शो में सैफ अली खान ने खुलाया करते हुए बताया था कि जब इस बारे में मैंने करीना कपूर से बात की, तो बेबो ने कहा था- इतने भी चीप मत बनो।

29

सैफ ने बताया था- करीना के रिएक्शन के बाद मैंने उनसे कहा था- इसमें बुराई क्या है। हम तैमूर से ऐड तो करा ही सकते हैं। करीना ने सैफ को ताना मारते हुए कहा था कि तुम अपने बेटे को कैसे बेच सकते हो। सैफ ने मजाक में कहा था कि तैमूर जो भी ऐड करेगा, उससे होने वाली कमाई को हम स्विट्जरलैंड में छुट्टियों पर खर्च करेंगे।
 

39

सैफ ने तैमूर को लेकर हाल ही में इच्छा जाहिर की थी वो एक दिन अपने लाडले को एक्टर बनते देखना चाहते हैं। सैफ ने कहा था- किसी एक फ्राइडे को वह अपनी पहली फिल्म रिलीज करेंगे, इतना मुझे यकीन है। मैं चाहता हूं कि तैमूर एक्टर बनें।

49

सैफ ने यह भी बताया था कि बेटे तैमूर की एक फोटो 1500 रुपए में बिकती है। सैफ की मानें तो फोटो का इतना रेट किसी सुपरस्टार का भी नहीं है। तैमूर की फोटोज महंगी बिकने की सबसे बड़ी वजह उनकी क्यूटनेस है।

59

वहीं बेटे के प्यार में पागल करीना ने एक बार तो तैमूर को लेकर अक्षय कुमार तक को चैलेंज कर दिया था। करीना ने एक इंटरव्यू में अक्षय को कहा था कि तैमूर आने वाले दिनों में आपके लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकता है। आपकी फैन फॉलोइंग को भी वह पछाड़ सकता है।

69

सालभर पहले सैफ ने एक इंटरव्यू में करीना पर यह आरोप लगाया था कि वे तैमूर को बिगाड़ रही है। इंटरव्यू में सैफ ने बेटे तैमूर के व्यवहार को लेकर काफी सारी बातें की थी। सैफ ने बताया था कि तैमूर को करीना बिगाड़ रही हैं और इसका असर घर में देखने को मिलता है।

79

सैफ के मुताबिक, तैमूर घर में खूब अकड़ दिखाता है। मन का न होने पर गुस्सा हो जाता है और गलत बातें भी बोलता है, जो नहीं बोलनी चाहिए। स्कूल न जाने की इच्छा जाहिर करता है और जबरदस्ती करो तो गुस्सा हो जाता है।

89

सैफ ने तैमूर के बिहेवियर को लेकर कहा था कि वो घर में सभी पर धौंस जमाता है। उनका कहना था कि उन्हें लगता है कि तैमूर के साथ थोड़ा स्ट्रिक्ट होना पड़ेगा, लेकिन उन्होंने ऐसा करना छोड़ दिया है। वे कहते हैं कि तैमूर उनका तीसरा बच्चा है और करीना का पहला, इसलिए वो तैमूर को थोड़ा बिगाड़ रही हैं।

99

तैमूर का हाल ही में नया लुक सामने आया था, जिसमें वो नए हेयरस्टाइल के साथ नजर आए था। नए हेयरकट के साथ तैमूर बांद्रा में नैनी के साथ स्पॉट हुए थे। तैमूर को देखते ही फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीर क्लिक करने लगे तो ये देख तैमूर भी पोज देने के लिए पहले तो रुके और हाथ भी बढ़ाया। लेकिन नैनी उन्हें फौरन वहां से ले गई।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories