Kareena Kapoor के दादा की होली पार्टी में आता था पूरा बॉलीवुड पर 1 सुपरस्टार कभी नहीं हुआ शामिल

Published : Mar 29, 2021, 10:30 AM IST

मुंबई. होली का त्योहार दुनियाभर में मनाया जा रहा है। हालांकि, कोरोना की वजह से होली का रंग फीका जरूर पड़ा है लेकिन लोगों का जोश ठंडा नहीं हुआ। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने-अपने घरों में परिवारवालों के साथ होली सेलिब्रेट की। वैसे, आपको बता दें कि बॉलीवुड में करीना कपूर (Kareena Kapoor) का दादा राज कपूर (Raj Kapoor) की होली पार्टी हमेशा से ही मशहूर रही है। यह सिलसिला उनका पित पृथ्वीराज कपूर ने शुरू किया था और उनके बाद राज कपूर ने। लेकिन राज कपूर के गुजर जाने के बाद आरके स्टूडियो में होने वाली होली पार्टी करीब-करीब बंद हो गई। 

PREV
17
Kareena Kapoor के दादा की होली पार्टी में आता था पूरा बॉलीवुड पर 1 सुपरस्टार कभी नहीं हुआ शामिल

राज कपूर की चर्चित होली पार्टी का आयोजन हर साल आरके स्टूडियो में हुआ करता था। इसमें बॉलीवुड से करीब-करीब हर दिग्गज शामिल होते लेकिन एक सुपरस्टार हमेशा इस पार्टी से दूर ही रहता था।

27

इंडस्ट्री में शो मैन के नाम से फेमस राज कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ जिंदादिली के लिए भी जाने जाते थे। उनकी होली पार्टी का सबको पूरे साल बेसब्री से इंतजार रहता था। चूंकि, राज कपूर उस वक्त इंडस्ट्री के बड़े नाम थे, ऐसे में इंडस्ट्री से जुड़ा हर शख्स उनकी पार्टी में शामिल होना चाहता था।

37

बता दें कि राज कपूर की चर्चित होली पार्टी का आयोजन हर साल आरके स्टूडियो में हुआ करता था। इस पार्टी में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, धर्मेंद्र, जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, मनोज कुमार, शम्मी कपूर, दिलीप कुमार, शशि कपूर जैसे स्टार्स शामिल होते थे, लेकिन देव आनंद दूर ही रहते थे।

47

ये वो दौर था जब इंडस्ट्री में देव आनंद का अपना अलग रूतबा था। वे सुपरस्टार थे। राज कपूर और देव आनंद के बीच कोई मनमुटाव भी नहीं था। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। दरअसल, देव आनंद ही जान बूझकर राज कपूर की होली पार्टी में नहीं जाते थे।

57

दरअसल, देव आनंद को होली खेलना पसंद नहीं था। ऐसे में वे  इस त्योहार से दूर ही रहते थे। दोस्त होने के नाते राज कपूर को इस बारे में पता था, और यहीं वजह थी कि उन्होंने कभी देव आनंद को होली पार्टी में आने के लिए दबाव नहीं बनाया।

67

बता दें कि होली के दिन आरके स्टूडियो में मेहमानों का स्वागत उन पर रंग भरी बाल्टी डालकर किया जाता था और फिर उन्हें रंग-भरे पूल में डुबकी लगानी पड़ती थी। रिपोर्ट्स की मानें तो आरके स्टूडियो में होली खेलने पहुंचा कोई शख्स अगर कोई ना-नुकुर करता तो उसे जबरन पूल में फेंक दिया जाता था।

77

फिर शुरू होता था संगीत का दौर। ढोल, मंजीरों और हारमोनियम के साथ गीत-संगीत का कार्यक्रम होता था। बता दें कि शंकर जयकिशन साज बजाते थे तो राज कपूर खुद ही कोर्डियन लेकर बजाने लगते थे। वैजयंती माला सहित अन्य एक्ट्रेसेस जमकर डांस करती थी।

Recommended Stories