जब करीना कपूर ने शादी में पहना सास का 43 साल पुराना शरारा, करोड़ों में थी पूरे आउटफिट की कीमत

Published : Oct 16, 2020, 12:41 PM ISTUpdated : Oct 20, 2020, 08:45 AM IST

मुंबई. करीना कपूर (kareena kapoor ) और सैफ अली खान (saif ali khan) आज यानी 16 अक्टूबर को अपमी शादी की 8वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस कपल ने 2012 में निकाह किया था। पहले अफेयर फिर लिव इन और करीब 5 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया था। सालों से जान-पहचान के बावजूद भी दोनों को शादी का फैसला लेने में लंबा वक्त लगा। एक तरफ करीना जहां बॉलीवुड के सबसे फेमस कपूर परिवार में जन्मीं, वहीं सैफ रॉयल फैमिली से तालुल्क रखते हैं। इन दोनों की शादी मजहब अलग होने के कारण काफी चर्चा में रही थी। लेकिन, इस बात को बहुत कम लोग ही जानते हैं कि करीना ने अपनी शादी में सास का 43 साल पुराना शरारा पहना था। एक्ट्रेस का करोड़ों का था पूरा आउटफिट... 

PREV
19
जब करीना कपूर ने शादी में पहना सास का 43 साल पुराना शरारा, करोड़ों में थी पूरे आउटफिट की कीमत

दरअसल, अपनी शादी में करीना ने वही लहंगा पहना था, जो सैफ की मां शर्मिला टैगोर ने अपनी शादी में पहना था। वो शरारा 43 साल पुराना बताया जाता है। साथ ही करीना ने जो आउटफिट कैरी किया था उसकी कीमत एक करोड़ बताई जाती है। 

29

छोटे नवाब की खूबसूरत बेगम यानी करीना कपूर की दुल्हन वाली फोटो सोाशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। डिजाइनर ऋतु कुमार ने करीना की शादी में इस शरारा को फिर से डिजाइन किया था। जिसकी कीमत 50 लाख रुपए थी।

39

बताया जाता है कि इस शरारा के साथ उन्होंने 40 लाख रुपए का नेकलेस पहना था। रिसेप्शन का लहंगा मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। इस पिंक कलर के लहंगे में करीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

49

वहीं, छोटे नवाब ने ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी थी। बता दें, करीना से शादी से पहले सैफ ने 12 साल बड़ी अमृता सिंह के साथ साल 1991 में शादी की थी। उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम हैं। अमृता और सैफ का तलाक 2004 में हो गया था। 

59

सैफ से पहले करीना का अफेयर शाहिद कपूर के साथ था। लेकिन, बताया जाता है कि एक 'किस एमएमएस' वायरल होने के बाद दोनों के बीच दरार आ गई थी। सैफ और करीना की मुलाकात साल 2008 में आई फिल्म 'टशन' के सेट पर हुई थी।

69

करीना कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में फिल्म 'रेफ्यूजी' से की थी। उनकी ये मूवी फ्लॉप रही थी। फिल्म में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक भी थे। लगा था दो स्टार्स के बच्चे मिलकर एक हिट फिल्म देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाय। इसके बाद करीना ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ फिल्म 'अशोका' में काम किया।

79

ऐसा लगा कि शाहरुख खान के साथ फिल्म कर करीना हिट हो जाएंगी, लेकिन वो एक बार फिर चूक गई थीं। 'अशोका' भी फ्लॉप रही। फिर करीना को हिट कराने की जिम्मेदारी करण जौहर ने उठाई और उन्हें 'कभी खुशी कभी गम' में कास्ट किया गया। इस फिल्म में करीना के काम को सराहा गया और फिल्म भी सुपरहिट हुई ।
 

89

साल 2001 में आई इस फिल्म के बाद करीना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो एक से बढ़कर एक रोल करने लगीं । अपने दम पर कई हिट फिल्में दीं । 'जब वी मेट' उनमें से एक है। बॉलीवुड में सफलता के चरम पर पहुंचने के बाद करीना ने 16 अक्टूबर, 2012 को अपने से 12 साल बड़े सैफ अली खान के साथ शादी कर ली। अब उनका एक तीन साल का बेटा तैमूर अली खान है। 

99

इसके साथ ही करीना ने हाल ही में एक खुशखबरी दी थी कि वो दोबारा से मां बनने वाली हैं और वो प्रेग्नेंट हैं। उनके घर में दूसरे बच्चे की किलकारी 2021 में गूंजेगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories