Published : Oct 06, 2020, 11:41 AM ISTUpdated : Oct 10, 2020, 10:17 AM IST
मुंबई. करीना कपूर (kareena kapoor) इन दिनों मुंबई में नहीं बल्कि फैमिली के साथ अपने पटौदी पैलेस (pataudi palace) में वक्त गुजार रही है। करीना की प्रेग्नेंसी को पांचवां महीना चल रहा है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो पर उन्होंने कैप्शन लिखा था- 5 महीने, और ज्यादा मजबूत हो रही हूं। फोटो में करीना के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आएगा। इस दौरान वे काले और सफेद रंग के चैक का कफ्तान पहने दिख रही है। हाल ही में करीना और उनके बेटे तैमूर अली खान (taimur ali khan) की कुछ और फोटोज सामने आई है। दोनों ही पटौदी पैलेस के गार्डन में नजर आ रहे हैं। इस दौरान करीना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी।
बता दें कि लॉकडाउन के दौरान भी करीना कपूर अपने इंस्टाग्राम पर तैमूर की डेली एक्टिविटीज शेयर करती थीं। तैमूर महज तीन साल की उम्र में स्पेनिश भाषा सीख रहे हैं।
211
तैमूर की स्पेनिश टीचर एस जॉली हाल ही में पटौदी पैलेस पहुंची थीं। उन्होंने तैमूर के साथ वाली फोटोज अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। उन्होंने फोटो के साथ लिखा- आखिरकार मेरे स्पेनिश छात्र से स्क्रीन से बाहर मिलने के लिए मिला। आपको बता दें कि तैमूर की स्पेनिश टीचर 'लर्निंग लिंगोज' नाम से इंस्टीट्यूट चलाती हैं।
311
एक फोटो में जहां तैमूर अपनी टीचर के साथ मुस्कराते हुए पोज दे रहे हैं वहीं एक अन्य फोटो में वे अपनी टीचर के बालों में फूल लगाते भी दिख रहे हैं।
411
तैमूर की स्पैनिश टीचर ने इसके अलावा करीना के साथ भी अपनी फोटो शेयर की है। इस फोटो में करीना का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।
511
करीना ने हाल ही में तैमूर के करियर के सवाल का जवाब दिया था। करीना ने कहा था कि वो चाहती हैं कि उनका बेटा आत्मनिर्भर बने। जब तैमूर चाहेंगे तभी उनका सफर शुरू होगा और वो अपना रास्ता खुद बनाएंगे। पेरेंट्स के तौर पर वो किसी भी तरह तैमूर की मदद नहीं करेंगे। जरूरी नहीं कि उसके पेरेंट्स सफल है, तो वह भी सफल होगा।
611
करीना दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। जल्द ही तैमूर बड़े भाई बनने जा रहे हैं। हालांकि, प्रेग्नेंसी के दौरान भी वह अपने प्रोजेक्ट्स की शूटिंग पूरी कर रही हैं। बता दें कि करीना इन दिनों दिल्ली में अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा (lal singh chaddha) की शूटिंग कर रही है। शूटिंग के दौरान वे दिल्ली में नहीं बल्कि अपने पटौदी पैलेस में ठहरी है। बता दें कि करीना फरवरी 2021 में अपने बच्चे को जन्म देंगी।
711
करीना की प्रेग्नेंसी के मद्देनजर शूटिंग सेट पर कोविड से सेफ्टी का खासतौर पर ध्यान रखा जा रहा है। आमिर खान (aamir khan) भी इस बात को लेकर फिक्रमंद हैं। सेनिटेशन के साथ-साथ ये भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि कम मैनवॉपर के साथ शूटिंग की जाए और भीड़-भाड़ से बचा जाए।
811
करीना का बेबी बंप दिखने लगा है तो ऐसे में सबके मन में यही सवाल था कि बेबी बंप के साथ करीना 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग कैसे करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना का बेबी बंप छिपाने के लिए वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा।
911
करीना की शूटिंग दिल्ली में कई हफ्तों तक चलने वाली है। फिल्म को दिल्ली के कई इलाकों में शूट किया जाएगा। खबरों की मानें तो कुछ सीन्स करीना के अकेले है तो कुछ वे आमिर खान के साथ शूट करेंगी।
1011
मम्मी करीना के शूटिंग पर जाने के बाद पापा सैफ ही तैमूर का ध्यान रख रहे हैं। हालांकि, इस दौरान तैमूर मम्मी को काफी मिस भी कर रहा है।
1111
इसी महीने करीना-सैफ की शादी की सालगिरह भी है। और ऐसा कहा जा रहा है कि कपल पटौदी पैलेस में भी वेडिंग एनिवर्सरी मनाएगा। उम्मीद की जा रही है कि परिवार के अन्य लोग भी इस मौके पर मौजूद होंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।