Published : Sep 01, 2020, 01:52 PM ISTUpdated : Sep 06, 2020, 10:39 AM IST
मुंबई. कुछ दिनों पहले करीना कपूर ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। वहीं, हाल ही में अनुष्का शर्मा ने बताया कि वे नए साल में यानी जनवरी में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। आपको बता दें कि करीना जहां 39 की उम्र में दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली है। वहीं, अनुष्का 32 की एज में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। आजकल एक्ट्रेसेस में ये ट्रेंड चल पड़ा है कि 30 या फिर 35 की उम्र के बाद ही फैमिली प्लान करना। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब हीरोइनें कम उम्र में ही मां बन जाती थी। शायद कम हो लोग जानते होंगे कि अक्षय कुमार की सास यानी डिंपल कपाड़िया ने महज 17 साल की उम्र में ही बेटी ट्विंकल को जन्म दिया था। आइए, आपको बताते है वो कौन सी एक्ट्रेसेस हैं, जो कम उम्र में ही मां बन गई।
करीना और करिश्मा कपूर की मम्मी बबिता ने रणधीर कपूर से शादी के बाद फिल्मों को अलविदा कह दिया था। उन्होंने मात्र 26 साल की उम्र में बेटी करिश्मा को जन्म दिया था। वहीं, डिंपल कपाड़िया ने 16 की उम्र में राजेश खन्ना से शादी की और 17 साल में वे मां बन गई थी। उन्होंने बेटी ट्विंकल को जन्म दिया था।
211
नीतू सिंह ने 21 साल की उम्र में ऋषि कपूर से शादी की थी और 22 की उम्र में बेटी रिद्धिमा को जन्म दिया था।
311
सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर ने 1969 में मंसूर अली खान पटौदी से शादी की थी। उन्होंने 25 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया था।
411
ट्विंकल खन्ना ने 2001 में अक्षय कुमार से शादी की थी और उन्होंने 29 साल की उम्र में बेटे आरव को जन्म दिया था।
511
सलमान खान के साथ फिल्म 'मैंने प्यार किया' में काम करने वाली भाग्यश्री ने इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान भागकर हिमायल दासानी से शादी कर ली थी। और वे 22 साल की उम्र में बेटे अभिमन्यु की मां बन गई थी।
611
काजोल ने अजय देवगन से 1999 में शादी की थी और 29 की उम्र में बेटी न्यासा को जन्म दिया था।
711
मीरा राजपूत ने 2015 में शाहिद कपूर से शादी की थी और 22 की उम्र में बेटी मीशा की मां बन गई थी।
811
जेनेलिया डिसूजा ने रितेश देशमुख से शादी करने के बाद फिल्मी दुनिया छोड़ दी। वे 27 साल में ही बेटे की मां बन गई थी।
911
सारिका ने कमल हासन से 28 की उम्र में शादी की थी। लेकिन शादी से पहले यानी 26 साल की उम्र में ही उन्होंने बेटी श्रुति हासन को जन्म दिया था।
1011
नरगिस ने 1958 में सुनील दत्त से शादी की थी और 29 की उम्र में बेटे संजय दत्त की मां बनी थी।
1111
गुजरे जमाने की एक्ट्रेस रही नूतन ने 25 की उम्र में बेटे मोहनीश बहल को जन्म दिया था। उन्होंने 1959 में रजनीश बहल से शादी की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।