क्या बहन प्रियंका ने बदली थी सुशांत की दवाएं, रिया के वकील ने किया खुलासा

Published : Sep 01, 2020, 01:01 PM IST

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रोजाना नए दावे सामने आ रहे हैं। सीबीआई मामले की जांच में जुटी हुई है। सीबीआई की टीम उन हर शख्स से पूछताछ कर रही है, जो किसी भी तरह से सुशांत के साथ जुड़े थे। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने 8 जून को ही एक्टर का घर छोड़ दिया था और 14 जून को अपने फ्लैट में सुशांत मृत पाए गए थे। इसके बाद एक्ट्रेस पर कई तरह के आरोप लगे थे। हालांकि, अब रिया के वकील ने सुशांत के परिवार पर भी कई आरोप लगाए हैं। 

PREV
17
क्या बहन प्रियंका ने बदली थी सुशांत की दवाएं, रिया के वकील ने किया खुलासा

क्या बहन प्रियंका ने बदली थीं सुशांत की दवाएं?

रिया के वकील सतीश मानेशिंद ने हाल ही में एक मीडिया संस्थान से बातचीत की और इस दौरान बताया कि सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के एक्टर को कुछ दवाएं दी थीं। प्रियंका खुद एक वकील हैं और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं। मानेशिंदे ने आगे कहा कि जब प्रियंका ने सुशांत की दवाएं बिना डॉक्टर की सलाह के बदल दीं, तो इसके बाद रिया ने 8 जून को घर छोड़ दिया था। हालांकि, सुशांत के परिवार ने यह दावा किया था कि वह सुशांत की तबीयत या डिप्रेशन के बारे में नहीं जानते थे।

27

इसलिए रिया ने छोड़ दिया था सुशांत का घर 

मानेशिंदे ने आगे कहा कि सीबीआई और ईडी को दिए अपने बयान में रिया ने कहा था कि 8 जून को प्रियंका ने सुशांत से बात की थी और उन्हें 3 दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन के लेने को बोला था। रिया ने इस बात का विरोध भी किया था, क्योंकि सुशांत पहले ही अपने दूसरे डॉक्टर की दवाएं ले रहे थे। इसी बात पर रिया और सुशांत की बहस भी हुई थी, इसके बाद सुशांत ने रिया को घर छोड़कर जाने के लिए कहा था और फिर रिया ने अपने भाई शौविक से बात की और वो अपने घर चली गईं। 
 

37

सुशांत पर रिया चक्रवर्ती के आरोपों का श्वेता ने जबरदस्त जवाब देते हुए लिखा, 'काश भाई तुमसे कभी न मिले होते।'

47

दिल्ली के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने लिखी थी दवा 

मानेशिंदे ने ये भी दावा किया है कि सुशांत के परिवार को उनकी मानसिक स्थिति के बारे में जानकारी थी। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार का रिया पर सुशांत को दवाएं देने का आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। 
 

57

मानेशिंदे ने दावा किया कि आखिर कैसे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के एक डॉक्टर ने सुशांत को दवाएं प्रिस्क्राइब कर दीं जबकि सुशांत मुंबई में थे। उन्होंने कहा कि सुशांत अपने घर से ही बाहर नहीं निकले तो दिल्ली के अस्पताल की ओपीडी का प्रिस्क्रिप्शन कैसे आ गया।

67

बहनें कर रही थीं सुशांत को कंट्रोल

रिया के वकील मानेशिंदे ने दावा यह भी किया है कि सुशांत की बहनें प्रियंका सिंह और मीतू सिंह पूरी तरह से उनकी लाइफ को कंट्रोल कर रही थीं और यह आरोप गलत है कि रिया सुशांत के सारे फैसले ले रही थीं। 

77

मानेशिंदे ने कहा कि सीबीआई अपनी जांच कर रही है और वह सही वक्त पर रिया की तरफ से कानूनी कदम उठाएंगे। बता दें कि जल्द ही सीबीआई सुशांत की बहनों के बयान भी दर्ज कर सकती है। अभी तक सीबीआई ने रिया और शौविक चक्रवर्ती के अलावा सिद्धार्थ पिठानी और सुशांत के स्टाफ दीपेश, नीरज और केशव से पूछताछ की है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories