करीना कपूर ने किया खुलासा, बताया कोई लड़का या एक्टर नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस है उनका क्रश

मुंबई. बॉलीवुड की 'बेबो' यानी कि करीना कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में रहती हैं। आए दिन उनकी बेबी बंप में कोई ना कोई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अक्सर लोगों ने फीमेल के मुंह से लड़के के क्रश और लड़के के मुंह से लड़की को लेकर क्रश के बारे में सुना होगा, लेकिन हाल ही में करीना ने अपने वुमन क्रश को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बॉलीवुड और परिवार से नहीं बल्कि हॉलीवुड एक्ट्रेस को अपना क्रश बताया है। ये एक्ट्रेस है करीना का क्रश...    

Asianet News Hindi | Published : Dec 19, 2020 6:40 AM IST

16
करीना कपूर ने किया खुलासा, बताया कोई लड़का या एक्टर नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस है उनका क्रश

प्रेग्नेंट करीना कपूर ने खुलासा किया है कि हॉलीवुड एक्ट्रेस और ऑस्कर विनर पेनेलोपे क्रूज उनकी हमेशा से वुमन क्रश रही हैं। पेनेलोपे और करीना कपूर को लेकर कहा जाता है कि दोनों में कुछ समानताएं हैं।

26

करीना और पेनेलोपे एक सफल कामकाजी मां हैं। इसके साथ ही दोनों फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रसेज में से एक हैं।

36

बता दें कि करीना कपूर फरवरी 2021 में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगी। इससे पहले वो प्रेग्नेंसी पीरियड में भी काम कर रही हैं और जल्दी-जल्दी अपने सभी काम को निपटा लेना चाहती हैं। हाल ही में वो अपने पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ धर्मशाला की सैर पर गई थीं। 

46

सैफ धर्मशाला में पहले से ही मौजूद थे, वो अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। बहरहाल, अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ नजर आएंगी। 

56

बीते अक्टूबर महीने में उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग को पूरा कर लिया है। जब एक्ट्रेस ने अपने हिस्से की शूटिंग को पूरा किया था तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर आमिर के साथ फोटो शेयर कर बताया था कि उन्होंने शूटिंग को पूरा कर लिया है। 

66

इसके अलावा करीना कपूर करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' में काम करती दिखाई देंगी। इसमें करीना के अलावा जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर और संजय दत्त जैसे स्टार्स होंगे।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos