Kareena Kapoor पूरे परिवार समेत पहुंची पापा रणधीर के घर, कभी प्यार जताते तो कभी बंदूक दिखाते नजर आएं तैमूर

Published : Jan 15, 2022, 06:14 PM IST

मुंबई. करीना कपूर (Kareena kapoor) और करिश्मा कपूर (Karisma kapoor) को जब भी मौका मिलता है वो अपने पापा रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) से मिलने पहुंच जाती हैं। दोनों बेटियां अपने पापा की लाडली है। इस शनिवार यानी 15 दिसंबर को करीना कपूर अपने पूरे परिवार समेत रणधीर कपूर के घर पहुंची। वहीं करिश्मा अकेली नजर आईं। रणधीर कपूर के घर के बाहर खड़े पैपराजी के कैमरे में पूरा कपूर परिवार कैद हो गया। आइए नीचे देखते हैं किसे किस अंदाज में देखा गया...

PREV
16
Kareena Kapoor पूरे परिवार समेत पहुंची पापा रणधीर के घर, कभी प्यार जताते तो कभी बंदूक दिखाते नजर आएं तैमूर

रणधीर कपूर के घर के बाहर सबसे ज्यादा जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खिंचा वो थे तैमूर। जी हां करीना और सैफ के लाडले तैमर जो कभी पैपराजी को हाथ हिला कर प्यार जताते नजर आए तो कभी बंदूक दिखाते हुए। ब्लैक ड्रेस में वो बेहद ही क्यूट लग रहे थे। 

26

करीना कपूर हमेशा की तरह अपने स्टाइलिश लुक में नजर आईं। उन्होंने गुच्ची की व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू पैंट पहन रखा था। बालों को उन्होंने पोनीटेल कर रखा था। हालांकि व्हाइट मास्क की वजह से उनका चेहरा नजर नहीं आया, लेकिन उनका कंप्लीट लुक बेहद ही आकर्षक था।

36

वहीं, सैफ अली खान (Saif Ali khan) ग्रे टीशर्ट और लाइट ब्लू जींस में नजर आए। हमेशा की तरह वो बेहद स्मार्ट लग रहे थे। पैपराजी को हाथ हिलाकर उन्होंने अभिवादन भी किया। 

46

करीना कपूर के छोटे नवाबजादे जेह भी नाना के घर खेलने पहुंचे। इस दौरान वो नैनी की गोद में नजर आए। व्हाइट टी-शर्ट में जेह बेहद ही क्यूट लग रहे थे।उनकी नजरें पैपराजी के कैमरे की तरफ थी।

56

करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा कपूर भी पापा रणधीर के घर उनसे मिलने पहुंची। इस दौरान वो पिंक टी-शर्ट और ब्लैक जींस में नजर आईं। हाथ में उन्होंने हैंडबैग ले रखा था। वो बेहद सिंपल लुक में थी लेकिन बावजूद इसके बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
 

66

बता दें कि करीना कपूर अपने बच्चों के साथ नए साल का जश्न मनाने भी रणधीर कपूर के घर पहुंची थी। रणधीर कपूर और बबीता कपूर लंबे अर्से से अलग रहते हैं। करीना और करिश्मा की परवरिश बबीता ने अकेले ही की है। 

और पढ़ें:

RAJ KUNDRA के बिजनेस पार्टनर रह चुके SACHIN JOSHI की 80 करोड़ की संपत्ति जब्त, इस एक्ट्रेस से की है शादी

डीपनेक ड्रेस में Nia Sharma ने दिखाया बोल्ड अंदाज, हॉटनेस देखकर फैंस हो गए आउट ऑफ कंट्रोल

Salman Khan ने अपने ही पड़ोसी के खिलाफ किया मानहानि का मुकदमा, जानें क्या है पूरा मामला

Read more Photos on

Recommended Stories