काला चश्मा, बूट पहने और बेटे का हाथ थामे बेबी बंप में दिखीं करीना, पति संग यहां मनाएंगी दिवाली

Published : Nov 13, 2020, 12:46 PM IST

मुंबई. दिवाली सेलिब्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार को लोगों समेत स्टार्स तक ने अपने घरों में धनतेरस का त्योहार मनाया और जमकर खरीददारी की। आम लोगों समेत स्टार्स के बीच दिवाली की जबरदस्त धूम देखने के लिए मिलती है। हालांकि, कोरोना महामारी को देखते हुए इस त्योहार का रंग थोड़ा फीका पड़ सकता है। सेलेब्स के घर पर प्री-दिवाली सेलिब्रेशन भी नहीं हो रहा है और जिसके यहां हो भी रहा है तो कम लोग ही पार्टी में पहुंच रहे हैं। ऐसे में करीना अपने होने वाले बच्चे और बेटे तैमूर के साथ पंजाब के लिए रवाना हो गई हैं। पति संग यहां मनाएंगी दिवाली...

PREV
18
काला चश्मा, बूट पहने और बेटे का हाथ थामे बेबी बंप में दिखीं करीना, पति संग यहां मनाएंगी दिवाली

सोशल मीडिया पर करीना कपूर की कुछ फोटोज एयरपोर्ट लुक में सामने आ रही है। इसमें वो बेटे तैमूर का हाथ थामे, काला चश्मा और बूट पहने नजर आ रही हैं। साथ ही तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ तौर से देखा जा सकता है। 

28

सोशल मीडिया पर करीना की फोटो शेयर करने के साथ ही कैप्शन में बताया गया है कि वो पंजाब में पति सैफ अली खान के साथ दिवाली मनाने वाली हैं। हालांकि, इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि वो हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में दिवाली मना सकती हैं। 
 

38

दरअसल, बताया जा रहा है कि करीना के पति सैफ अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग धर्मशाला में कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम भी हैं। ऐसे में करीना कपूर ने प्लानिंग की है कि वो इस बार दिवाली शहर से दूर धर्मशाला में ही मनाएंगी। 
 

48

मीडिया रिपोर्ट्स में करीना के हवाले से बताया जा रहा था कि सैफ धर्मशाला में शूटिंग कर रहे हैं और वो वहां कभी रही नहीं। इसलिए, इस बार वो और तैमूर वहां उनके साथ दिवाली मनाएंगे। पहाड़ों की यात्रा करना, खुली हवा और धूप में वक्त गुजारना एक्ट्रेस के लिए एक सुखद एहसास होगा।

58

करीना के मुताबिक, इस साल कोरोना के चलते हमने अपना ज्यादातर वक्त घर पर ही बिताया है। इसलिए अब दिवाली में वो धर्मशाला जाकर वहां कुछ दिन बिताना चाहती हैं। वो बहुत शांति से खुले में ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की प्लानिंग कर रही हैं, लेकिन अब सोशल मीडिया पर आए उनके फोटोज के साथ दिए कैप्शन से पता चल रहा है कि एक्ट्रेस पंजाब के लिए रवाना हुई हैं और वो वहीं पर सैफ के साथ दिवाली मनाएंगी। 

68

बता दें कि करीना कपूर इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और वो अगले साल अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। वहीं, अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना ने हाल ही में आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग पूरी की है। यह फिल्म हॉलीवुड मूवी 'फॉरेस्ट गम्प' की रीमेक है।

78

करीना कपूर (kareena kapoor) इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही है। प्रेग्नेंसी के छठे महीने में भी वे घर पर आराम करने के बजाए अपने असाइन्मेंट्स पूरे कर रही है। हाल ही में उन्होंने बड़ी बहन करिश्मा कपूर के साथ अपने घर की बालकली में एक शूट किया। वहीं, बुधवार को वो पिंक कलर का लॉन्ग अनारकली कुर्ता पहने नजर आईं। ये कुर्ता काफी ढीला और बड़ा था।

88

करीना की उस ड्रेस को लेकर कहा जा रहा था कि उन्होंने इतनी ढिली ढाली ड्रेस इसलिए कैरी की थी क्योंकि वो अपने बेबी बंप को छुपाने की कोशिश कर रही थीं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories