बाजीगर के 27 साल: कभी शाहरुख खान ने अब्बास-मस्तान के इस वजह से छू लिए थे पैर, जानें खास बातें

Published : Nov 13, 2020, 12:01 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान ने अपने करियर में एक से एक बढ़कर फिल्मों में काम किया है। शाहरुख खान बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से बड़े पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी। उनकी शानदार फिल्मों में से एक फिल्म 'बाजीगर' भी है। फिल्म 'बाजीगर' साल 1993 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसकी रिलीज को अब 27 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में आपको मूवी से जुड़े किस्से बता रहे हैं...

PREV
16
बाजीगर के 27 साल: कभी शाहरुख खान ने अब्बास-मस्तान के इस वजह से छू लिए थे पैर, जानें खास बातें

आज 'बाजीगर' को रिलीज हुए 27 साल हो चुके हैं। ऐसे में हम आपको फिल्म से जुड़े अनसुनें तथ्यों से रूबरू करवा रहे हैं। फिल्म 'बाजीगर' से पहले शाहरुख खान ने करीब सात फिल्मों में काम किया था। यह उनकी पहली फिल्म भी थी, जिसमें उन्होंने एक निगेटिव किरदार करके अपने करियर के साथ बड़ा जोखिम उठाया था। फिल्म 'बाजीगर' का निर्देशन अब्बास-मस्तान की जोड़ी ने किया था।

26

इस बात को बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि शाहरुख खान से पहले फिल्म 'बाजीगर' के लिए अब्बास-मस्तान ने सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन से संपर्क किया था, लेकिन इन सभी ने फिल्म के मुख्य किरदार के बारे में जानने के बाद काम करने से मना कर दिया था। सलमान खान ने 'बाजीगर' में काम करने से इसलिए मना कर दिया था क्योंकि उन्हें उस समय लगा कि उनके करियर में अभी नेगेटिव किरदार करना ठीक नहीं है। 

36

वहीं, उस समय तक फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख खान की गिनती छोटे कलाकारों में होती थी। ऐसे में बाजीगर के लिए उन्हें लेना मेकर्स को जोखिम भरा लग रहा था। एक दिन शाहरुख अब्बास-मस्तान के ऑफिस किसी दूसरी फिल्म की कहानी सुनने के लिए पहुंचे थे। कुछ समय बाद अब्बास-मस्तान 'बाजीगर' में विक्की मल्होत्रा के किरदार के लिए दिल्ली से संबंध रखने वाले लड़के की तलाश करने लगे। 

46

इसके बाद उन दोनों को लगा कि 'बाजीगर' में शाहरुख खान के साथ दाव खेला जा सकता है। अब्बास-मस्तान ने फिल्म 'बाजीगर' में शाहरुख खान के विक्की मल्होत्रा का किरदार बताया, जो उन्हें बहुत पसंद आया और वह बेड ब्वॉय किरदार करने के लिए तुरंत राजी हो गए।

56

शाहरुख खान को फाइनल करने के बाद अब्बास-मस्तान ने इस फिल्म के लिए काजोल और शिल्पा शेट्टी को कास्ट किया। फिल्म 'बाजीगर' साल 1993 की बड़ी हिट साबित हुई। इतना ही नहीं इसके लिए शाहरुख खान को फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ एक्टर का भी पुरस्कार मिला। जब उन्हें यह पुरस्कार मिला तो वह उसी समय भिंडी बाजार में मौजूद अब्बास-मस्ताम के घर पहुंचे। 

66

जहां उन्होंने देखा कि एक कमरे में अब्बास-मस्तान के अलावा बहुत से लोग भी सो रहे थे। वहां पहुंचकर शाहरुख खान ने अब्बास-मस्तान के पैर छुए और कहा कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ एक्टर का पुरस्कार मिला है। इसलिए, उन दोनों के आशीर्वाद के बिना वह घर नहीं जा सकते थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories