Published : Aug 17, 2020, 12:29 PM ISTUpdated : Aug 20, 2020, 10:21 AM IST
मुंबई. दुनियाभर में इस समय कोरोना का कहर है। हर दिन इस वायरस की चपेट में हजारों लोग आ रहे हैं। कई लोगों की तो इसी वायरस की वजह से मौत भी हो चुकी है। भारत में भी हालात बहुत अच्छे नहीं है। बावजूद इसके सरकार ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिर भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी आवश्यकता के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, फोटोज और थ्रोबैक वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल रहे हैं। इसी बीच करीना कपूर का इंटरव्यू सामने आया है। ये इंटरव्यू उन्होंने हाल ही में एक फैशन मैगजीन को दिया था। बता दें कि इसी मैगजीन के लिए करीना ने फोटोशूट भी करवाया था। इतना ही नहीं ये शूट उनके घर पर ही हुआ था।
इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर भी बात की। करीना ने इस दौरान खासतौर पर बेटे तैमूर को लेकर भी बात की।
210
करीना ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपना मदरहुड एक्सपीरियंस शेयर किया। उन्होंने बताया कि कभी-कभी तो वे तैमूर की वजह से अपना आपा ही खो देती हैं।
310
करीना ने कहा- तैमूर अब साढ़े 3 साल का हो गया है। उसे अब समझ आता है कि उसे क्या पसंद है और क्या नहीं। वह बोलता है कि मैं ये नहीं खाऊंगा, वो नहीं खाऊंगा।
410
'कभी-कभी तो मैं उसकी बातें सुनकर अपना आपा ही खो देती हूं। मैं उसे फिर बोलती हूं कि तुम्हें पराठा खाना ही पड़ेगा और कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है। ये मेरे लिए एक टास्क जैसा होता है, लेकिन हम साथ मिलकर इसे पूरा कर लेते हैं'।
510
करीना ने बताया- मैं ओवरप्रोटेक्टिव मां हूं। इस जर्नी में मैं हर दिन कुछ नया सीख रही हूं। तैमूर भी कभी मुझे सिखाता है कि वह मुझे कैसी मां बनाना चाहता है।
610
बता दें कि करीना ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। वे 3 महीने की प्रेग्नेंट है और संभवत: वे अगले साल फरवरी या मार्च में बच्चे को जन्म देंगी।
710
करीना-सैफ ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा था- 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों की शुभकाएनाएं प्यार और सहयोगा का बहुत शुक्रिया।'
810
करीना की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद पिता रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था- दो बच्चे तो होने ही चाहिए, ताकि एक-दूसरे को कंपनी मिल सके।
910
बहन सोहा अली खान ने भी भाई-भाभी सैफ-करीना को दूसरी बार पेरेंट्स बनने की बधाई दी थी। इसके लिए सोहा ने एक मजेदार पोस्ट लिखी थी। करीना को टैग करते हुए सोहा ने लिखा- मैं इंतजार नहीं कर पा रही हूं। बधाइयां, करीना तुम सेफ रहो और हेल्दी रहो। और खुश रहो जैसे रहती हो।
1010
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना हाल ही में फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आई थीं। इसके अलावा उनकी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' है जिसकी शूटिंग आमिर खान ने शुरू कर दी है। ये फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। करीना भी काम पर लौट आई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।