मुंबई. होली (Holi 2022) का त्योहार हर किसी को रंग जाता है। रंगों के इस त्योहार से शायद ही कोई ऐसा होता है जो बचना चाहता हो। लेकिन बॉलीवुड में एक शख्सियत ऐसी हैं जिन्हें होली पहले तो बहुत पसंद थी, लेकिन अब उन्हें रंग अच्छे नहीं लगते हैं। वो नाम है करीना कपूर (Kareena kapoor) का। जी हां, अदाकारा अब इस पर्व से दूर भागती हैं। इसके पीछे की वजह उन्होंने खुद बताई। हालांकि तैमूर के होने के बाद उनके घर में रंगों का त्योहार फिर से मनाया जाने लगा है। लेकिन बावजूद इसके वो रंगों से दूर भागती हैं। आइए जानते हैं कपूर खानदार की इस बेटी को क्यों नहीं अच्छे लगते रंग-गुलाल..
कपूर खानदार की होली कभी इतनी फेमस हुआ करती थी कि हर कोई इसके के चर्चे करता नजर आता था। राज कपूर के आरके स्टूडियो में होली की पार्टी रखी जाती थी जिसमें बॉलीवुड के सभी सितारे शामिल होते थे।
27
करीना कपूर को होली तब बहुत पसंद थी। अपने दादा राज कपूर के बेहद करीब थी। वो उनके साथ होली मनाती थी। लेकिन उनके जाने के बाद कपूर खानदान में होली का जश्न फीका पड़ गया।
37
करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि पूरा कपूर परिवार होली के मौके पर राज कपूर साहब को याद करता है। उनके जाने के बाद होली का जश्न फीका पड़ गया है। इसलिए सब लोग होली को बेहद सादगी के साथ खेलते हैं।
47
होली के दिन हर कोई तैमूर की तस्वीर देखना चाहता है। होली के दिन सैफ और करीना का लाडला होली में डूबा नजर आता है। ये तस्वीरें उसकी गवाह है।
57
हालांकि तैमूर के होली खेलने की उम्र होने के बाद से करीना कपूर के घर रंग आने लगे। वो चेहरे पर गुलाल लगाई दिखाई दी। तैमूर तो खूब होली खेलता है।
67
बता दें कि राजकपूर की होली सबसे खास होती थी। आरके स्टूडियो में गेट के पास ही एक बड़ा सा तालाब बना होता था जिसमें रंग भरे होते थे। जो भी वहां पहुंचता सबसे पहले रंग भरे तालाब में डूबकी लगाकर आगे बढ़ना होता था।
77
गाना-बजाना...खाना-पीना सबकुछ दिनभर इस स्टूडियो में होता था। जहां बॉलीवुड से जुड़े बड़े और छोटे कलाकार शामिल होते थे। करीना भी इसमें शिरकत करती थीं और होली एन्जॉय करती थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।