बेटे तैमूर को इस तरह के कपड़े पहनाती है करीना कपूर, किसी भी कीमत पर नहीं तोड़ती ये खास नियम

मुंबई. कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में दहशत फैली हुई है। रोज कई लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। इतना ही नहीं हर दिन कोरोना की वजह से हजारों लोगों की मौत भी हो रही है। भारत में इसका असर कम नहीं हुआ है। हालांकि, सरकार द्वारा अब लॉकडाउन खत्म कर राहत दी गई है। राहत मिलने के बाद भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी कम ही बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच करीना कपूर और तैमूर अली खान को लेकर एक मजेदार किस्सा वायरल हो रहा है। वैसे , आज की बात करे तो करीना फैमिली के साथ घर पर ही समय बिता रही है। आइए, आपको बताते हैं क्या है ये किस्सा...

Asianet News Hindi | Published : Jun 19, 2020 6:23 AM IST / Updated: Jun 22 2020, 10:17 AM IST

19
बेटे तैमूर को इस तरह के कपड़े पहनाती है करीना कपूर, किसी भी कीमत पर नहीं तोड़ती ये खास नियम

करीना कपूर और सैफ अली खान का बेटा तैमूर अली खान अभी सिर्फ 3 साल के ही है, लेकिन अन्य स्टार किड्स की तुलना में वे ज्यादा पॉपुलर है। मीडिया का कैमरा तैमूर की फोटो क्लिक करने के लिए हमेशा तैयार रहता है।

29

करीना का लाडला तैमूर हमेशा ही क्यूट और स्टाइलिश कपड़ों में नजर आता है। इन कपड़ों की शॉपिंग खुद करीना करती हैं और इस दौरान वह एक खास बात का हमेशा पालन करती हैं।
 

39

इस बात को खुद करीना मान चुकी हैं कि वह अपने बेटे  के लिए बेस्ट से बेस्ट चीजें लाती हैं। हालांकि, जब बात कपड़ों की आए, तो वह कुछ फ्रंट पर समझौता करना ही बेहतर समझती हैं। 

49

करीना ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह अपने बेटे के लिए किसी भी लग्जरी ब्रांड के कपड़े नहीं लेती हैं। तैमूर को वो सामान्य कपड़े ही पहनाती हैं। उन्होंने बताया था- 'मैं बेटे के लिए जारा, एडिडास और एचएनएम से शॉपिंग करती हूं। उसके लिए गुच्ची या पराडा जैसे ब्रांड के कपड़े नहीं लेती हूं'।

59

उन्होंने बताया था- 'अभी तो वो पैसे नहीं कमाता है और उसके पेरेंट्स को उसके कपड़े खरीदने के लिए बहुत काम करना पड़ता है। ऐसे में उसे महंगे कपड़े पहनने को नहीं मिलते हैं'।

69

करीना ने बताया था- 'मेरे मम्मी-पापा ने तो मुझे ब्रांडेड कपड़े तब तक नहीं पहनाए जब तक मैं खुद नहीं कमाने लगी थी'।

79

तैमूर प्ले स्कूल जाते हैं। किड जिम कम स्कूल की 3 महीने की फीस 15,000 रुपए है यानी हर महीने का चार्ज 5,000 रुपए है। खास बात ये है कि बच्चों के इस स्कूल में वीक में महज एक दिन की क्लास लगती है। यहां बच्चों के खेलने और सीखने के लिए काफी सारे इक्यूप्मेंट्स हैं। हालांकि, अभी स्कूल बंद है और तैमूर घर पर मम्मी-पापा के साथ मस्ती कर रहे हैं।

89

सैफ अली खान ने 'कॉफी विद करन' में बताया कि उनके और करीना के बेटे की एक फोटो 1500 रुपए में बिकती है। सैफ की मानें तो फोटो का इतनी रेट किसी सुपरस्टार का भी नहीं है। तैमूर की फोटोज महंगी बिकने की सबसे बड़ी वजह उनकी क्यूटनेस है।

99

बता दें कि तैमूर को लाइमलाइट से दूर रखने के लिए सैफ उन्हें बोर्डिंग स्कूल भेजने की इच्छा जता चुके हैं। हालांकि करीना ने कहा है कि वो ऐसा नहीं होने देंगी। एक बातचीत में शर्मिला ने कहा था- तैमूर आज उनसे भी ज्यादा फेमस हो गए हैं और उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos