क्या आपको मालूम है करीना, संजय दत्त से लेकर अक्षय कुमार तक के बच्चों से जुड़ा ये टॉप सीक्रेट

मुंबई. देशभर में कोरोना (corona) को लेकर अभी भी दहशत बनी हुई है। रोज कई लोग इस वायरस का शिकार हो रहे हैं। हालांकि, सरकार द्वारा लोगों की सुरक्षा और सुविधा का खास ध्यान रखा जा रहा है। ऐसे में आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने काम पर लौट आए हैं। इसी बीच बॉलीवुड के स्टार किड्स को लेकर एक दिलचस्प खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि कई स्टार किड्स लाइमलाइट में रहते हैं तो कुछ लाइमलाइट से दूर। सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहना वाला बच्चा करीना कपूर (kareena kapoor) और सैफ अली खान (saif ali khan) का बेटा तैमूर (taimur) है। तैमूर की फोटोज क्लिक करने के लिए मीडिया फोटोग्राफर्स हमेशा क्रेजी रहते हैं। वैसे, आपको बता कि स्टार के बच्चे अपने नामों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। आज आपको बताते हैं इन स्टार किड्स के यूनिक नामों के मतलब।

Asianet News Hindi | Published : Dec 1, 2020 7:20 AM IST / Updated: Dec 03 2020, 10:21 AM IST

19
क्या आपको मालूम है करीना, संजय दत्त से लेकर अक्षय कुमार तक के बच्चों से जुड़ा ये टॉप सीक्रेट

करीना हो या फिर अक्षय कुमार या माधुरी दीक्षित, सभी ने अपने बच्चों के नाम बहुत ही यूनिक रखे हैं। कुछ स्टार किड्स के नाम तो सुनने में ही बहुत आकर्षित लगते हैं।

29

संजय दत्त और मान्यता दत्त के जुड़वां बच्चे बेटा शहरान और बेटी इकारा है। शहरान का अर्थ शाही राजा और इकारा का मतलब शिक्षित करने वाला है।

39

माधुरी दीक्षित ने श्रीराम नेने के दो बेटे हैं, जिसमें एक बेटे का नाम रियान है जिसका अर्थ है स्वर्ग का रास्ता खोलने वाला इंसान। दूसरे बेटे का नाम अरिन, जिसका मतलब है शक्ति, शांति।

49

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का बेटा आरव भी लाइम लाइट से दूर रहता है। अक्षय ने बहुत ही सोच समझ कर अपने बेटे का आरव रखा है, जिसका मतलब ज्ञान का राजा होता है।

59

अजय देवगन और काजोल ने भी अपने बच्चों का नाम बहुत सोच समझकर रखा है। उनके बेटे का नाम युग है, जिसका मतलब आयु होता है। वहीं, उनकी बेटी का नाम न्यासा है जिसका मतलब सरोवर, शक्ति का प्रकार होता है। 

69

सैफ और करीना का ये बेटा हमेशा लाइमलाइट में रहता है। तैमूर के नाम पर पहले खूब विवाद हुआ था। दरअसल तैमूरलंग चौदहवी शताब्दी का एक शासक था, जिसने तैमूरी राजवंश की स्थापना की थी। उसे काफी अत्याचारी राजा माना जाता था। हालांकि, तैमूर का मतलब बहादूर, मजबूत, एक प्रसिद्ध राजा होता है।

79

ऋतिक रोशन ने अपने बच्चों को स्पेशल नाम दिए है। उनके दो बेटे ऋहान और ऋदान हैं। ऋदान नाम का अर्थ है बडे़ दिलवाला और ऋहान का मतलब है भगवान का चुना हुआ नेक बंदा।

89

शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे अबराम की चर्चा भी कम नहीं होती। अबराम का नाम बाइबल से लिया गया है। अबराम में अब का मतलब पिता है। राम का मतलब है महान। इसका मतलब है महान पिता।

99

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की बेटी है आदिरा। रानी अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर ही रखती हैं। इसके नाम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये दोनों के नाम से मिलकर बना है। आदित्य का 'आदि' और रानी का 'रा' शब्द लेकर 'आदिरा' नाम बनाया गया है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos