पत्नी प्रियंका ही नहीं बल्कि इनसे भी रह चुके हैं पति निक के अफेयर, इन्हें किया था पहली बार Kiss

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) और निक जोनस (nick jonas) की शादी की आज यानी की 1 दिसंबर को दूसरी सालगिरह हैं। दोनों ने 1-2 दिसंबर, 2018 को हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। इनकी शादी जोधपुर के उमेद भवन पैलेस (umaid bhawan palace) में हुई थी। इस कपल की शादी का कार्यक्रम चार दिनों तक चला था। उमेद भवन में हुई इस भव्य शादी में देश-विदेश से कई मेहमान शामिल हुए थे। इसमें मेहमानों के लिए खास तौर पर हैली पैड भी बनवाया गया था। ये बॉलीवुड की आलीशान शादियों में से एक रही थी। ऐसे में सालगिरह के मौके पर निक जोनस से प्रियंका की पहली मुलाकात और इनसे पहले रही उनकी गर्लफ्रेंड्स के बारे में बता रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Dec 1, 2020 6:38 AM IST

19
पत्नी प्रियंका ही नहीं बल्कि इनसे भी रह चुके हैं पति निक के अफेयर, इन्हें किया था पहली बार Kiss

निक जोनस को पहली बार प्यार स्कूल के दिनों में 14 साल की उम्र में हुआ था। साल 2006 जून से लेकर दिसंबर 2007 तक वो उसके साथ रिलेशनशिप में रहे थे।

29

मीडिया रिपोर्ट्स में की मानें तो निक जोनस का पहला प्यार माइली साइरस थीं, जो कि डिज्नी स्टार और अमेरिकन सिंगर एक्ट्रेस थीं। निक ने एक इंटरव्यू में खुद कहा था कि माइली वह पहली लड़की थीं, जिन्हें उन्होंने kiss किया था। निक ने बताया था कि उन्होंने माइली को हॉलीवुड में कैलिफोर्निया पिज्जा किचन के बाहर पहली बार Kiss किया था।

39

इसके बाद निक जोनस की लाइफ में 2008 में फिर एक नई एंट्री हुई। इस बार उन्हें सेलेना गोमेज से प्यार हुआ। सेलेना निक के म्यूजिक वीडियो 'Burnin' Up' का हिस्सा थीं। हालांकि, इनके साथ ही उनका रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया और दोनों अलग हो गए थे। 

49

साल 2011, मई में निक जोनस को ऑस्ट्रेलियन सिंगर डेल्टा गुडरेम से प्यार हुआ। 10 महीने मुश्किल से चला यह रिश्ता साल 2012 फरवरी में खत्म हो चुका था। डेल्टा भी उम्र में निक से करीब 8 साल बड़ी थीं।

59

इसके बाद बताया जाता है कि 2013 में निक को फैशन जगत की पॉपुलर मॉडल ओलिविया कल्पो से प्यार हुआ। हालांकि, दोनों का ये रिश्ता दो साल से ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। 2015 में दोनों अलग हो गए।
 

69

इसके बाद अंत में निक की जिंदगी में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री हुई। प्रियंका को निक ने ग्रीस में प्रपोज किया था। इन दोनों की पहली मुलाकात एक इवेंट में हुई थी। जहां से दोनों ने नंबर एक्सचेंज किए और बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया था। 

79

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी साल 2018 के सबसे चर्चित टॉपिक्स में से एक रही। प्रियंका-निक के रिलेशनशिप में होने की खबर के सामने आने के कुछ समय बाद ही दोनों के सगाई करने की खबर सामने आई और कुछ ही महीनों बाद दोनों ने शादी कर ली थी।

89

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आज हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं। दोनों के बीच उम्र के गैप को लेकर काफी सुर्खियां रहीं, लेकिन उनकी बॉन्डिंग के बीच यह कभी दीवार नहीं बन सकी।

99

बता दें कि प्रियंका निक से उम्र में करीब 10 साल बड़ी हैं, लेकिन दोनों बेहद शानदार तरीके से अपनी शादीशुदा जिंदगी को जी रहे हैं और इसे इंजॉय कर रहे हैं। कई मौकों पर दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने के लिए मिली है।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos