करीना ने लवर के लिए बर्बाद कर दिया था एक एक्टर का करियर, खुद एक्टर ने बयां किया था दर्द : PHOTOS

Published : Sep 21, 2019, 01:55 PM ISTUpdated : Sep 21, 2019, 01:58 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर 39 साल की हो चुकी हैं। 21 सितंबर, 1980 को मुंबई में जन्मीं करीना ने साल 2000 में आई फिल्म 'रिफ्यूजी' से करियर शुरू किया था। हालांकि इस फिल्म को कुछ खास कामयाबी नहीं मिली। 2007 में आई फिल्म 'जब वी मेट' करीना के करियर में मील का पत्थर साबित हुई और इस फिल्म से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। फिल्म में करीना के हीरो शाहिद कपूर थे। हालांकि ये बात कम ही लोग जानते हैं कि इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद शाहिद नहीं बल्कि बॉबी देओल थे। एक इंटरव्यू में बॉबी ने बताया था कि फिल्म 'जब वी मेट' के लिए करीना ने एक्स लवर शाहिद के नाम की पैरवी की थी, जिसकी वजह से यह फिल्म उन्हें मिल गई। 

PREV
14
करीना ने लवर के लिए बर्बाद कर दिया था एक एक्टर का करियर, खुद एक्टर ने बयां किया था दर्द : PHOTOS
पहले 'गीत' नाम से बनने वाली थी 'जब वी मेट'... बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब से उन्होंने इम्तियाज अली की फिल्म 'सोचा न था' देखी तभी से वो इम्तियाज के फैन हो गए थे। जब वो फिल्म 'जब वी मेट' करना चाहते थे तो उसका नाम 'गीत' था। इस फिल्म के लिए बॉबी ने इम्तियाज अली और फिल्म के प्रोडक्शन हाउस अष्टविनायक से भी बातचीत की थी। हालांकि प्रोडक्शन हाउस ने इसे एक एक्सपेंसिव (महंगी) फिल्म बताते हुए बाद में इसे बनाने से इंकार कर दिया। उधर करीना भी बाद में इम्तियाज से नहीं मिलीं।
24
6 महीने बाद शुरू हुई फिल्म तो बॉबी की जगह शाहिद : करीब 6 महीने बाद बॉबी को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब यह फिल्म 'जब वी मेट' के नाम से शुरू हुई लेकिन तब इसमें उनकी जगह करीना के Ex-ब्वॉयफ्रेंड शाहिद कपूर को लिया जा चुका था। बॉबी देओल को आज भी इस बात का मलाल है कि अगर करीना ने उनका करियर बर्बाद नहीं किया होता तो शायद वो कहीं और होते।
34
अजनबी में साथ काम कर चुके करीना और बॉबी : बता दें कि बॉबी देओल और करीना फिल्म 'अजनबी' (2001) में साथ काम कर चुके हैं। हालांकि 2005 में आई फिल्म 'दोस्ती' में भी दोनों साथ थे, लेकिन इसमें इनका पेयर नहीं था। वहीं करीना आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' में नजर आई थीं। अब वो जल्द ही फिल्म 'गुड न्यूज' में दिखेंगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी हैं।
44
इन प्रमुख फिल्मों में काम कर चुकीं करीना : करीना ने अपने 19 साल लंबे करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इनमें मुझे कुछ कहना है, अजनबी, कभी खुशी कभी गम, ऐतराज, हलचल, चुप चुपके, ओमकारा, जब वी मेट, गोलमाल रिटर्न्स, 3 इडियट्स, बॉडीगार्ड, बजरंगी भाईजान, उड़ता पंजाब और वीरे दि वेडिंग प्रमुख हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories