मम्मी करीना कपूर की गोद में जाने मचलता दिखा बेटा जेह, बिना मेकअप पति सैफ अली संग यहां दिखी बेबो

Published : Sep 15, 2021, 11:50 AM IST

मुंबई. लगता है करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) के अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। तभी तो वे बुधवार सुबह-सुबह परिवार के साथ एयरपोर्ट पर नजर आई। वे काम खत्म करने के बाद रिलैक्स करने के लिए एक बार फिर वेकेशन पर जा रही है। हालांकि, वे कहां जा रही है ये जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि करीना पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan), दोनों बेटे तैमूर (Taimur) और जेह (Jeh) के साथ नजर आ रही है। इस दौरान नन्हा जेह नैनी की गोद से मां करीना की गोद में जाने के लिए मचलता नजर आया। आखिरकार करीना को बेटे को गोद में लेना ही पड़ा। नीचे देखे करीना कपूर की परिवार के साथ फोटोज...

PREV
18
मम्मी करीना कपूर की गोद में जाने मचलता दिखा बेटा जेह, बिना मेकअप पति सैफ अली संग यहां दिखी बेबो

सामने आई फोटोज में करीना जीन्स की शर्ट और लाइट कलर की पैंट पहने नजर आ रही है। उन्होंने बालों की पोनी टेल बना रखी है। चेहरे पर मास्क लगाए करीना बिना मेकअप नजर आई।

 

ये भी पढ़े- करीना कपूर का बेटा इन चीजों के आगे मम्मी-पापा को भी कुछ नहीं समझता, जानें किस पर जान छिड़कता है तैमूर

28

आपको बता दें कि करीना कपूर ने इसी साल फरवरी में दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया था। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपने छोटे बेटे का नाम और उसका चेहरा रिवील किया था। करीना का कहना है कि जेह उनकी तरह दिखता है। बता दें कि जेह भी अपने बड़े भाई तैमूर की तरह ही क्यूट है। 

38

मम्मी करीना कपूर की गोद में आते ही जेह बेहद खुश हो गया और मां के चेहरे को देखने लगा। वही, सैफ अली खान बेटे तैमूर का हाथ थामे उसे संभालते नजर आए।

48

जेह अली खान मम्मी करीना की गोद में आने के बाद काफी रिलैक्स फील करते दिखे। करीना ने बेटे को गोद में लेकर लाड किया। सैफ मां-बेटे को बढ़ी ही गौर से देख रहे थे। 

58

करीना कपूर और सैफ अली खान ने फोटोग्राफर्स को भी निराश नहीं किया। कपल ने जमकर पोज दिए तो सैफ हाथ हिलाते भी नजर आए।

68

करीना कपूर को छोटा जेह अली भी अब आउटिंग का मजा लेने लगा है। एयरपोर्ट पर नैनी की गोद में जेह चीजों को बढ़ी गौर से देख रहा था।

78

मम्मी-पापा के साथ तैमूर ने कैमरामैन को पोज दिए। कभी तैमूर तिरछी निगाह करते कैमरामैन को देखते नजर आए तो कभी एकदम सीधे खड़े दिखे।

88

कैमरा देखते ही तैमूर ने पोज देना शुरू कर दिया। 4 साल के तैमूर अब सीख गए हैं कि कैसे चीजों को फेस किया जाता है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories