बेटे तैमूर को तेजी से झूला झूलते देख ऐसा था करीना कपूर का रिएक्शन, दूर से किया कुछ इस तरह का इशारा

Published : Jul 28, 2021, 11:10 AM IST

मुंबई. आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अब अपने घरों से धीरे-धीरे बाहर निकलने लगे हैं। कई सेलेब्स तो अब लंच-डिनर और पार्टीज तक एन्जॉय करने लगे हैं। बीती शाम करीना कपूर (Kareena Kapoor) का बेटा तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) ब्रांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट के पार्क में झूला झूलते नजर आए। झूला झूलते तैमूर कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बेटे की निगरानी रखने के लिए करीना भी नजर आई। बेबो बेटे को झूला झूलते देख दूर से ही देख रही थी लेकिन उनके चेहरे के एक्सप्रेशन बार-बार बदल रहे थे। वे दूर से झूले को ठीक से पकड़ने का इशारा भी कर रही थी। नीचे देखें पार्क में झूला झूलते तैमूर की फोटोज... 

PREV
18
बेटे तैमूर को तेजी से झूला झूलते देख ऐसा था करीना कपूर का रिएक्शन, दूर से किया कुछ इस तरह का इशारा

पार्क में झूला झूलते वक्त तैमूर थोड़े डरे और थोड़े एक्साइटेड नजर आए। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग की टी-शर्ट और हल्के रंग की पैंट पहन रखी थी।

28

झूला झूलते वक्त तैमूर के साथ नैनी मौजूद थी। नैनी तैमूर का हर पल ख्याल रख रही थी। 

38

बता दें कि घर से बाहर निकलने से पहले करीना बेटे तैमूर को अच्छे से तैयार करती है। इतना ही बेटे की सेफ्टी का ध्यान रखते हुए वे उसे हमेशा मास्क पहनाकर रखती है।

48

करीना कपूर इस दौरान सिम्पल लुक में नजर आई। उन्होंने कैमरामैन को पोज दिए और बकाया हाथ भी हिलाया।

58

करीना ने इस दौरान सफेद प्रिटेंड शर्ट और लाइट कलर की पैंट कैरी कर रखी थी। उन्होंने बालों को पकड़कर टाइट बांध रखा था। सेफ्टी को देखते हुए उन्होंने मास्क भी लगाया था।

68

बेटे तैमूर को कुछ देर झूला झूलने के बाद करीना ने उसे वापस बुला लिया। फिर तैमूर नैनी के साथ घर चले गए।

78

बेटे को घर भेजने के बाद करीना कपूर ने रिलेक्स फील किया। इसके बाद वे अपनी दोस्त के साथ टहलने निकल गई।

88

करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आमिर खान के साथ फिल्म लालसिंह चड्ढा में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास फिलहाल किसी भी फिल्म का ऑफर नहीं है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories