करीना-करिश्मा से ऐश्वर्या तक, जब प्रेग्नेंसी में भी इन 12 हीरोइनों ने नहीं किया था फैशन और स्टाइल से समझौता

Published : Sep 09, 2020, 05:19 PM ISTUpdated : Sep 13, 2020, 10:23 AM IST

मुंबई. कुछ वक्त पहले करीना कपूर (kareena pakoor) और अनुष्का शर्मा (anushka sharma) ने अपनी-अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। करीना जहां दूसरी बार मां बनने वाली है वहीं, अनुष्का का यह पहला बच्चा है। दोनों ही एक्ट्रेस जनवरी से मार्च के बीच बच्चे को जन्म देंगी। करीना प्रेग्नेंसी में काम पर लौट आई है। वे फिलहाल मुंबई में अपने असाइनमेंट्स पूरे कर रही हैं। और इस महीने के आखिर में वे दिल्ली जाकर अपकमिंग फिल्म लालसिंह चड्ढा की शूटिंग करेंगी। वहीं, अनुष्का फिलहाल घर पर रेस्ट कर रही है। आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी पीरियड में भी एक्ट्रेसेस बेहद ग्लैमरस नजर आई थी। 

PREV
111
करीना-करिश्मा से ऐश्वर्या तक, जब प्रेग्नेंसी में भी इन 12 हीरोइनों ने नहीं किया था फैशन और स्टाइल से समझौता

प्रेग्नेंसी के वक्त भी इन एक्ट्रेसेस ने अपने फैशन और लुक्स के साथ कोई समझौता नहीं किया। करीना कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर शिल्पा शेट्टी और काजोल तक, इस दौरान बेहद खूबसूरत और स्टनिंग लुक में दिखाई दी।

211

करिश्मा कपूर बेबी बंप के साथ बेहद खूबसूरत नजर आई थी। वे भी इस दौरान घर में बैठने के बजाए काफी इवेंट्स में शामिल हुई थी। बेबी बंप के साथ वे कई स्टाइलिश आउटफिट्स में भी नजर आईं।

311

करीना कपूर ने प्रेग्नेंसी पीरियड में बेबी बंप के साथ रैम्प पर वॉक दिया था तो कई फोटोशूट्स भी करवाए थे। शूट्स में करीना बेहद खूबसूरत नजर आई।

411

ऐश्वर्या राय बच्चन तो प्रेग्नेंसी के दौरान कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आई थी। इस दौरान उन्होंने कई बेहतरीन गाउन्स भी कैरी की थी।

511

समीरा रेड्डी ने तो कमाल ही कर दिया था। उन्होंने बिकिनी पहनकर अंडर वॉटर फोटोशूट करवाया था। इतना ही नहीं वे भी इस दौरान काफी ग्लैमरस और बोल्ड नजर आईं थी। 

611

ट्विंकल खन्ना प्रेग्नेंसी के दौरान बेबी बंप के साथ कई इवेंट और शोज में भी नजर आई थी। उन्होंने बेबी बंप के साथ खूब पोज भी दिए थे।

711

करीना की तरह ही उनकी ननद सोहा अली खान भी प्रेग्नेंसी पीरियड में काफी स्टाइलिश लुक में नजर आई थी। उन्होंने अपनी कई फोटोज इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी। इस दौरान वे कई इवेंट्स में भी दिखीं।

811

शिल्पा शेट्टी ने कभी अपना बेबी बंप छुपाने की कोशिश नहीं की। वे भी प्रेग्नेंसी के दौरान पति राज कुंद्रा के साथ कई इवेंट्स में शानदार आउटफिट्स पहने स्पॉट हुईं थीं। 
 

911

काजोल ने भी अपना प्रेग्नेंसी पीरियड खूब एन्जॉय किया था। उनके भी बेबी बंप के साथ एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिले थे।

1011

जेनेलिया डिजूसा को तो बेबी बंप के साथ कई शोज और इवेंट्स में ग्मैमरस लुक देखा गया था। 

1111

लारा दत्ता ने तो बेबी बंप के साथ शॉर्ट्स ड्रेसेस भी कैरी की थी। इन ड्रेसेस में वे काफी बोल्ड और खूबसूरत नजर आईं थीं।
 

Recommended Stories