लाडले के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए वेन्यू ढूंढती दिखीं करीना, इसलिए गोद में उठा रखा था तैमूर को
मुंबई. करीना कपूर और सैफ अली खान का बेटा तैमूर अली खान 3 साल का हो गया है। तैूमर का जन्म 20 दिसंबर, 2016 को हुआ था। करीना अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर बेटे के बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारी में बिजी दिखीं। करीना बेटे तैमूर को गोद में लिए सेलिब्रेशन के लिए वेन्यू ढूंढती स्पॉट हुई। इस मौके पर करीना ने रेड कलर की शॉर्ट फ्रॉक पहन रखी थी, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वेन्यू ढूंढने के दौरान उन्होंने एक पल के लिए भी बेटे को गोद से नहीं उतारा, इसकी वजह ये थी कि तैमूर ने जूते नहीं पहने थे। करीने के साथ उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर भी साथ थी।
Asianet News Hindi | Published : Dec 20, 2019 5:39 AM IST / Updated: Dec 21 2019, 03:16 PM IST
तैमूर की बड़ी बहन सारा अली खान ने भी छोटे भाई को बर्थडे विश किया है। सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर तैमूर के साथ वाली फोटोज शेयर कर लिखा- Happiest birthday little Tim Tim 🤗🎂🧁💓🌈🧿💋💥👼 #munchkin #cutiepie #birthdayboy. बता दें कि तैमूर की अपनी बड़ी सारा के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। सारा को जब भी समय मिलता है वो तैमूर के साथ टाइम स्पेंड करती हैं।
रेड शॉर्ट ड्रेस में करीना कपूर।
बेटे तैमूर को गोद में लेकर बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए वेन्यू ढूंढती करीना कपूर।